{"_id":"58aa81834f1c1b0753b22e5f","slug":"manipur-election-168-candidates-in-fray-for-the-first-phase-in-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में पहले चरण के लिए 168 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर में पहले चरण के लिए 168 उम्मीदवार मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
मणिपुर में चार मार्च को होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले दौर की 38 सीटों के लिए 11 निर्दलीयों समेत कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है जो इन तमाम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चूड़ाचांदपुर व कांग्पोक्पी में कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है।
विज्ञापन
पहले दौर की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे मुकाबले के आसार हैं। सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार साइकुल सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चूड़ाचांदपुर में स्थानीय समीकरणों की वजहों से कोई भी उम्मीदवार कांग्रेस के टिकट पर उतरने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
पार्टी ने पहले वरिष्ठ नेता पी. तोन्सिंग को यहां अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राज्य की अकेली आदिवासी विधायक नेमचा किपगेन भी कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। वे फिलहाल कांग्पोक्पी सीट पर भाजपा की उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन