फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Economic blockade in Kuki-Zo areas underway, shutdown observed in Kangpokpi

Manipur: आदिवासी संगठन ने कांगपोकपी जिले में शुरू की आर्थिक नाकेबंदी, महिलाओं पर लाठीचार्ज का लगाया आरोप

Fri, 03 Jan 2025 06:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुराचांदपुर (मणिपुर)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुराचांदपुर (मणिपुर)। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 Jan 2025 06:02 PM IST
सार

Manipur: कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर कुकी-जो महिलाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ एक आदिवासी संगठन ने आर्थिक नाकेबंदी शुरू की है। एक अन्य संगठन ने भी जिले में चौबीस घंटे का बंद रखा है। 

विज्ञापन
Manipur: Economic blockade in Kuki-Zo areas underway, shutdown observed in Kangpokpi
मणिपुर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के एक आदिवासी संगठन ने कुकी-जो क्षेत्र में आर्थिक नाकेबंदी शुरू की। यह नाकेबंदी कांगपोकपी जिले के सैबोल गांव में सुरक्षा बलों की ओर से महिलाओं के खिलाफ कथित कार्रवाई के विरोध में की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


वहीं, एक अन्य संगठन आदिवासी एकता समिति (सीओटीयू) ने भी कांगपोकपी जिले में चौबीस घंटे का बंद किया है। यह बंद 31 दिसंबर को सैबोल गांव में महिलाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में किया गया है। 
विज्ञापन


कल सुबह दो बजे तक रहेगी आर्थिक नाकेबंदी: कुकी जो परिषद
कुकी-जो परिषद ने बताया कि यह आर्थिक नाकेबंद दो जनवरी की मध्य रात्र से शुरू हुई और शनिवार सुबह दो बजे तक जारी रहेगी। यह नाकेबंदी आदिवासी अधिकारों और गरिमा की अनदेखी के विरोध में की जा रही है। कुकी-जो परिषद के मुताबिक, इस नाकेबंदी के दौरान कुकी-जो क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले वाहनों और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर पाबंदी लगाई जाएगी। परिषद के अध्यक्ष हेनलियेंथांग थांगलेट ने चुराचांदपुर में कहा, अगर सुरक्षा बलों की ओर से महिलाओं पर किए गए कथित लाठीचार्ज से चोटों के लिए मुआवजा नहीं दिया जाता है, तो हम अपना विरोध और तेज करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों से भिड़ी थीं कुकी-जो महिलाएं
कांगपोकपी जिले में मंगलवार को कुकी-जो महिलाओं और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई थी, जिससे एक बार फिर राज्य में तनाव फैल गया। यह घटना तब हुई जब महिलाओं की भीड़ ने सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की तैनाती में बाधा डालने की कोशिश की थी। राज्य पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी थी। 

सीओटीयू ने की चौबीस घंटे के बंद की घोषणा
थांगलेट ने कहा, अगर सरकार कथित बफर जोन की पवित्रता को बनाए रखने में विफल रहती है, तो हम आर्थिक नाकेबंदी फिर से लागू करेंगे। बफर जोन वह क्षेत्र है, जो कुकी और मेतेई समुदायों के बीच संघर्ष से दूर रखने के लिए मध्यस्थ के रूप में काम करता है। कुकी- जो परिषद ने कांगपोकपी जिले में सीओटीयू द्वारा किए गए बंद को भी अपना समर्थन दिया है। सीओटीयू ने गुरुवार को 12 घंटे का बंद रखा था। लेकिन इस विरोध पर सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब सीओटीयू ने 24 घंटे के बंद की घोषणा की है। इस संगठन ने सैबोल गांव में केंद्रीय बलों की तैनाती को अनावश्यक और उकसाने वाला कदम करार दिया और उन्हें तुरंत हटाने की मांग की है। 

मोरेह यूथ क्लब कार्यालय के पास आयोजित हुआ धरना
इसके अलावा, तेंगनोउपाल में मोरेह यूथ क्लब कार्यालय के पास भी कुकी-जो महिलाओं पर सुरक्षा बलों की कथित कार्रवाई के खिलाफ धरना आयोजित किया गया। मणिपुर में 2023 में जातीय हिंसा शुरू हुई थी। तबसे अब तक ढाई सौ से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हजारों लोग बेघर हुए हैं।


मणिपुर में एसपी कार्यालय पर भीड़ का हमला, 7 लोग घायल
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पर हिंसक भीड़ ने आज शाम हमला कर दिया। इस हमले में सात लोग घायल हो गए। एसपी पर आरोप है कि वह इंफाल पूर्वी जिले की सीमा पर स्थित सैबोल गांव से केंद्रीय बलों को हटाने में विफल रहे। एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने गांव में केंद्रीय बलों विशेषकर बीएसएफ और सीआरपीएफ की लगातार तैनाती पर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए एसपी कार्यालय पर पत्थर और अन्य हथियार फेंके। हमलावरों ने एसपी कार्यालय परिसर में रखे जिला पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुकी संगठन 31 दिसबंर को सैबोल गांव में सुरक्षाबलों के महिलाओं पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed