फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: DG of Assam Rifles reaches Moreh, fierce firing in Kuki-Meitei

मणिपुर: असम राइफल्स के डीजी पहंचे मोरेह, कुकी-मैतेई में भीषण गोलीबारी

Wed, 10 Jan 2024 10:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Jan 2024 10:01 PM IST
सार

महानिदेशक ने सभी समूहों की चिंताओं को धैर्यपूर्वक सुना। महानिदेशक ने कहा कि उनकी शिकायतों पर गौर किया जाएगा। डीजी ने नागरिक समाज समूहों से यह भी कहा कि वे हथियारों के साथ घूमने वालों को बताएं कि उकसाने या गोली चलाने पर केंद्रीय सुरक्षा बल उचित तरीके से जवाबी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Manipur: DG of Assam Rifles reaches Moreh, fierce firing in Kuki-Meitei
Manipur - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

असम राइफल्स के महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर ने सुरक्षा स्थिति और सुरक्षा बलों पर लगातार हमलों के मद्देनजर बुधवार को मोरेह का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस बीच मणिपुर के चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में मैतेई और कुकी उपद्रवियों के बीच भीषण गोलीबारी की खबर है। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोरेह दौरे के दौरान जनरल नायर को सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर वीपी यादव ने मोरेह में वर्तमान सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नायर ने सिविल सोसायटी संगठनों के सदस्यों से भी मुलाकात की। मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह शहर में पिछले दिनों अचानक हिंसा में वृद्धि देखी गई है। 
विज्ञापन


महानिदेशक ने सभी समूहों की चिंताओं को धैर्यपूर्वक सुना। महानिदेशक ने कहा कि उनकी शिकायतों पर गौर किया जाएगा। डीजी ने नागरिक समाज समूहों से यह भी कहा कि वे हथियारों के साथ घूमने वालों को बताएं कि उकसाने या गोली चलाने पर केंद्रीय सुरक्षा बल उचित तरीके से जवाबी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैतेई और कुकी बदमाशों के बीच भीषण गोलीबारी
इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 3.25 बजे चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में गांव हाओतक फेलेन के सामान्य क्षेत्र में कुकी और मैतेई बदमाशों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हुई। जानकारी मिली है कि गोलीबारी की घटना कुकी गांव, हाओतक फेलेन के जंगल में मैतेई द्वारा पेड़ों की कटाई के कारण हुई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed