फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur cm n biren singh meet with governor resign speculation amid violence

Manipur: राहुल गांधी ने की राज्यपाल से मुलाकात, उठाया ये अहम मुद्दा; सीएम ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

Fri, 30 Jun 2023 04:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 30 Jun 2023 04:14 PM IST
सार

एन बीरेन सिंह थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एन बीरेन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस बीच एन बीरेन सिंह के समर्थन में लोग सड़क पर उतर आए हैं। 

विज्ञापन
manipur cm n biren singh meet with governor resign speculation amid violence
Rahul Gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा किया और इसके बाद राज्यपाल से भी मुलाकात की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मणिपुर को शांति की जरूरत है। मैं राहत शिविर में गया और हर समुदाय के लोगों से मिला। राहत शिविरों में दवाई, खाने की कमी है जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। मेरी मणिपुर के हर व्यक्ति से अपील है कि शांति बनाए रखें। मैं यहां मौजूद हूं और जो शांति कि लिए कर सकता हूं वह करूंगा।

विज्ञापन

 
फिलहाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे बीरेन सिंह
मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह फिलहाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने ट्वीट कर अपने इस फैसले का एलान किया। इससे पहले अटकलें थीं कि वे राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे। अटकलें यह भी लगाई जा रही थीं कि केंद्र सरकार राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर सकती है। अब सीएम के एलान के साथ ही उनके इस्तीफे की अटकलों पर विराम लग गया है।  
विज्ञापन



सीएम के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग
सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की अटकलों के बाद भारी संख्या में  मणिपुर की राजधानी इंफाल में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। राजभवन और सीएम आवास बीच लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर जमा हो गई है और लोग लगातार एन बीरेन सिंह के समर्थन में नारेबाजी करने लगे और उनसे इस्तीफा ना देने की अपील करने लगे। वहीं राज्य के हालात पर भारतीय सेना, असम राइफल्स, बीएसएफ के उच्चाधिकारियों की अपने अपने स्तर पर बैठक चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




लंबे समय से जारी हिंसा ने बढ़ाई एन बीरेन सिंह की मुश्किलें
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह मुश्किलों में घिरे हुए हैं। राज्य के नौ विधायकों ने भी बीते दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। विधायकों ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार जनता के बीच अपना भरोसा खो चुके हैं। एन बीरेन सिंह पर आदिवासी विरोधी एजेंडे को बढ़ाने के आरोप लग रहे हैं। बीते दिनों जब केंद्र सरकार ने मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए शांति समिति गठित की थी तो उसमें भी शामिल किए गए कई लोगों ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व के खिलाफ असंतोष जाहिर किया था और मुख्यमंत्री को शांति समिति में शामिल करने का विरोध किया था। 


मणिपुर में मैतई समुदाय जनजातीय आरक्षण देने की मांग कर रहा है। इसके खिलाफ बीती तीन मई को हिंसा भड़की थी और अब तक इस हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। हजारों लोगों को हिंसा की वजह से विस्थापन झेलना पड़ा है और राज्य की कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। केंद्र सरकार ने मणिपुर में जारी हिंसा पर बीते दिनों सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी और राजनीतिक पार्टियां भी मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही हैं। केंद्र सरकार की कई कोशिशों के बाद भी राज्य में शांति व्यवस्था बहाल नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग उठ रही थी और अब जब सीएम राज्यपाल से मुलाकात करने जा रहे हैं तो उनके इस्तीफे की अटकलों को बल मिल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed