{"_id":"6492ab129bfa4ab460099704","slug":"manipur-clash-intermittent-firing-in-two-areas-of-manipur-assam-rifles-team-engaged-in-investigation-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Clash: पूर्वी मणिपुर में उग्रवादियों ने की गोलाबारी, बिष्णुपुर में एसयूवी में विस्फोट होने से तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Clash: पूर्वी मणिपुर में उग्रवादियों ने की गोलाबारी, बिष्णुपुर में एसयूवी में विस्फोट होने से तीन घायल
Thu, 22 Jun 2023 03:32 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:32 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मणिपुर के थंगजिंग क्षेत्र में स्वचालित हथियारों से 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई गई थी। वहीं बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके में बुधवार को एक पुलिया पर खड़ी एसयूवी में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Manipur Clash
- फोटो : Social Media
विस्तार
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में दो जगहों से रुक-रुक कर जमकर गोलीबारी की खबर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मणिपुर ईस्ट के थांगजिंग क्षेत्र में गोलीबारी थमने से पहले मंगलवार रात 11.45 बजे स्वचालित हथियारों से करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी।
कांगचुप क्षेत्र में गेलजैंग और सिंगडा से भी रुक-रुक कर गोलीबारी होने की खबर है। मंगलवार रात करीब 8 बजे से 9.30 बजे के बीच गेलजैंग और सिंगडा में चार से पांच राउंड गोलीबारी हुई। गोलीबारी किसी को निशाना बनाकर नहीं की गई। कोई हताहत नहीं हुआ है।
सेना ने यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार...सेना की स्पीयर कोर ने मणिपुर के थौबल जिले में प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के चार संदिग्ध कैडरों को 51 मिमी मोर्टार के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
1,500 बच्चों ने मिजोरम के स्कूलों में लिया दाखिला
आइजोल। हिंसा प्रभावित मणिपुर से अपने परिवार के साथ आए 1,500 से अधिक बच्चों ने मिजोरम के विभिन्न स्कूलों में दाखिला लिया है। वहीं राज्य के स्कूलों को अभी नहीं खोलने का फैसला किया गया है।
एसयूवी में विस्फोट से तीन लोग घायल
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके में बुधवार को एक पुलिया पर खड़ी एसयूवी में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि चालक के उतरकर वहां से हट जाने के बाद संभवत: वाहन में रखे बम में विस्फोट हुआ। तीनों घायल वाहन के पास ही खड़े थे। उन्हें बिष्णुपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनमें से एक की हालत गंभीर है।