फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Chief Minister Biren Singh inaugurated open gym laid several foundation stones

मणिपुर: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ओपन जिम का किया उद्घाटन, कई आधारशिलाएं रखीं

Mon, 25 Sep 2023 06:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Sep 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
Manipur: Chief Minister Biren Singh inaugurated open gym laid several foundation stones
Biren Singh - फोटो : Amar Ujala

हिंसाग्रस्त मणिपुर को पटरी पर लाने की कोशिश लगाता हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने नोनी जिले के खौपुम में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इससे क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खौपुम में ओपन जिम का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को नोनी जिले के थानागोंग गांव, खौपुम में एक ओपन जिम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने खांगसिलुंग हायर सेकेंडरी स्कूल, गैदिमजंग गांव, खौपुम के परिसर में पांच विकासात्मक परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत खौपम (एनईसी परियोजना) में फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण, बिष्णुपुर-नुंगबा रोड के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण, खौपम उप-डिवीजन मुख्यालय रिंग रोड (आरआईडीएफ के तहत) के सुधार और इंट्रा-सुधार के लिए आधारशिला रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने खांगसिलुंग हायर सेकेंडरी स्कूल में एक ट्रांजिट क्वार्टर/छात्रावास का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर निर्माण मंत्री गोविंददास कोन्थौजा, पीएचईडी मंत्री एल.सुसिंद्रो, हिल एरिया डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष डिंगनलुंग गंगमेई, विधायक शांति सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed