{"_id":"5eb990ef8ebc3e904f439469","slug":"manipur-bsf-jawan-shot-his-own-partner-and-then-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: बीएसएफ के जवान ने अपने ही साथी को मारी गोली और फिर की खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: बीएसएफ के जवान ने अपने ही साथी को मारी गोली और फिर की खुदकुशी
Mon, 11 May 2020 11:22 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 11 May 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कर्मी ने दूसरे कर्मी पर गोली चला दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। सोमवार को हुई इस घटना में एक कर्मी की मौत हो गई। वहीं, दूसरा जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में यह घटना हुई, जहां तैनात बीएसएफ के हेड कांस्टेबल ने कांस्टेबल स्तर के एक दूसरे जवान पर गोली चला दी। यह पूरा वाक्या सुबह करीब 10 बजे हुआ।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बाद में हेड कांस्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोनों ही सुरक्षाकर्मी एसटीसी के निदेशक की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थे।
बता दें कि मणिपुर में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए बीएसएफ की तैनाती है।