फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Assembly BJP MLA Party Meeting N Biren Singh New Chief Minister Announcement Latest Update

मणिपुर: भाजपा विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में, एन बीरेन सिंह समेत भाजपा विधायक पार्टी कार्यालय पहुंचे

Sun, 20 Mar 2022 03:48 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Mar 2022 03:48 PM IST
सार

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में से भाजपा ने इस बार 32 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में यह तस्वीर साफ होने की पूरी संभावना है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू राजधानी इंफाल के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Manipur Assembly BJP MLA Party Meeting N Biren Singh New Chief Minister Announcement Latest Update
Manipur New CM - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मणिपुर का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका पता आज (20 मार्च) चल सकता है। मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में होने वाली है। इसके लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू रविवार सुबह  इंफाल पहुंच गए हैं। इस बीच राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी और भाजपा विधायक इम्फाल में होने वाली विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में हुई अहम बैठक
मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के लिए दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक हुई। बैठक में मणिपुर भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी बिस्वजीत राणे, गोवा के कार्यवाहक सीएम प्रमोद सावंत, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मौजूद थे।
विज्ञापन


इससे पहले मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी बिस्वजीत सिंह शनिवार को एक बार फिर दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने यहां केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो दोनों नेता राज्य मुख्यमंत्री पद की रेस के दावेदारों में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा बुलाए जाने के बाद दिल्ली आए हैं। इससे पहले चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बीरेन सिंह, टी बिस्वजीत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी पार्टी के भीतर गुटबाजी की खबरों के बीच 15 मार्च को दिल्ली आए थे।

वहीं, सोशल मीडिया पर इसको लेकर अटकलें जारी हैं कि दोनों में से कौन अगला मुख्यमंत्री बनेगा। इसका फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा। भाजपा उग्रवाद प्रभावित मणिपुर के 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। इससे पहले भाजपा 2017 में कांग्रेस की 28 सीटों के मुकाबले सिर्फ 21 सीटें होने के बावजूद दो स्थानीय दलों एनपीपी और एनपीएफ के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने में सफल रही थी।


इस बीच मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि मैंने कभी भी मुख्यमंत्री या किसी अन्य पद के लिए चुनाव नहीं लड़ा। मुख्यमंत्री के चेहरे पर उच्च अधिकारियों द्वारा निर्णय लिया जाएगा। मैं मणिपुर में सरकार गठन को लेकर चर्चा करने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने दिल्ली आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed