फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Assam Rifles post ambushed, four soldiers injured

मणिपुरः असम राइफल्स की पोस्ट पर घात लगाकर हमला, चार जवान घायल; सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

Fri, 28 Nov 2025 07:54 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:54 PM IST
सार

इंडो–म्यांमार सीमा के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स की गश्ती टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने नियंत्रण और सावधानी के साथ जवाबी कार्रवाई की, ताकि आसपास मौजूद ग्रामीणों को कोई नुकसान न पहुंचे।

विज्ञापन
Manipur: Assam Rifles post ambushed, four soldiers injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में इंडो–म्यांमार सीमा के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के एक सुरक्षा पोस्ट पर घात लगाकर हमला कर दिया। यह घटना बॉर्डर पिलर नंबर–87 के निकट स्थित सैबोल गांव के पास हुई, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से बिल्कुल सटा इलाका है।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक, असम राइफल्स की तीसरी बटालियन के चार जवान इस हमले में घायल हुए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद इलाके में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। हमले के तुरंत बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और उग्रवादियों की तलाश जारी है। चूंकि यह इलाका म्यांमार सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इसे क्रॉस–बॉर्डर गतिविधियों से जोड़कर भी देख रही हैं।
विज्ञापन

 
जवाब में सुरक्षा बलों की नियंत्रित फायरिंग
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि असम राइफल्स की गश्ती टीम पर अचानक फायरिंग शुरू हुई, जिसके बाद जवानों ने नियंत्रण और सावधानी के साथ जवाबी कार्रवाई की, ताकि आसपास मौजूद ग्रामीणों को कोई नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद पूरे फ्रंटियर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उग्रवादी गतिविधियों और बढ़ती सीमा–पार हलचलों को देखते हुए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed