फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: 17 injured in clashes in Bishnupur; day curfew reimposed in Imphal valley

Manipur: बिष्णुपुर में झड़पों के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 17 लोग घायल; घाटी में फिर लगा कर्फ्यू

Thu, 03 Aug 2023 02:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2023 02:31 PM IST
सार

मणिपुर के हाईकोर्ट ने चुराचांदपुर जिले के हाओलाई खोपी गांव में उस प्रस्तावित स्थल को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था, जहां कुकी जो समुदाय के लोगों ने जातीय संघर्ष में मारे गए 35 लोगों के शवों को दफनाने की योजना बनाई थी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम वी मुरलीधरन ने सुबह छह बजे सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।  

विज्ञापन
Manipur: 17 injured in clashes in Bishnupur; day curfew reimposed in Imphal valley
मणिपुर हिंसा को लेकर तनाव - फोटो : social media

विस्तार

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी। ताजा हिंसा की घटनाओं को देखते हुए इंफाल पश्चिम जिले में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है। दूसरी ओर, हिंसा में शामिल उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों के शस्त्रागार से कई अत्याधुनिक हथियार भी लूटे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हिंसा में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 गंभीर हैं।

विज्ञापन


मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों के 300 से ज्यादा हथियार और कई राउंड गोला-बारूद लूट लिया। मणिपुर के कांगपोकपी में जिले के कुछ हिस्सों से असम राइफल्स के जवानों की वापसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया, जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं। मणिपुर के कांगपोकपी जिलों में भी छिटपुट गोलीबारी की घटनाएं हुईं। मणिपुर में अधिकारियों ने जिले में कर्फ्यू में आंशिक ढील के आदेश वापस ले लिए है। अब यहां पर पूर्ण कर्फ्यू लगा रहेगा।
विज्ञापन


कुकी-जोमी के प्रस्तावित दफन स्थल पर यथास्थिति का आदेश
मणिपुर की जातीय हिंसा में मारे गए कुकी-जोमी लोगों को सामूहिक रूप से दफनाने की योजना से कुछ घंटे पहले हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को चुराचांदपुर में प्रस्तावित दफन स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। कुकी-जोमी संगठन ने बृहस्पतिवार को राज्य में जातीय दंगों में मारे गए 35 लोगों को चुराचांदपुर जिले के हाओलाई खोपी गांव में एक स्थल पर दफनाने की योजना बनाई थी, जिसके परिणामस्वरूप मणिपुर के कई जिलों में तनाव पैदा हो गया। कार्यवाहक चीफ जस्टिस एमवी मुरलीधरन व जस्टिस ए गुणेश्वर शर्मा की पीठ ने मामले की तात्कालिकता को देखते हुए सुबह छह बजे की सुनवाई शुरू की। राज्य और केंद्र सरकारों और उनकी कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के साथ-साथ जनता को भी संबंधित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर उतरी महिलाएं
बिष्णुपुर जिले में सुबह से ही तनाव व्याप्त है। यहां हजारों स्थानीय लोग सुरक्षाबलों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। महिलाओं के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सेना और आरएएफ कर्मियों द्वारा लगाए गए बैरिकेड को पार करने की कोशिश की और मांग की कि उन्हें दफन स्थल तुइबुओंग तक जाने की अनुमति दी जाए।

कर्फ्यू में दी गई ढील ली वापस
दिन के दौरान, राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में कर्फ्यू में ढील वापस ले ली। इंफाल पूर्व और पश्चिम के जिला मजिस्ट्रेटों ने गड़बड़ी की आशंका के चलते दिन का कर्फ्यू फिर से लागू करने के अलग-अलग आदेश जारी किए।

यह है मामला
गौरतलब है, मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed