{"_id":"68349ba4612718485307fdf4","slug":"manipur-13-militants-arrested-in-joint-operation-by-security-forces-huge-amount-of-ammunition-recovered-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुरः सुरक्षाबलों की संयुक्त अभियान में 13 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुरः सुरक्षाबलों की संयुक्त अभियान में 13 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
Mon, 26 May 2025 10:19 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 26 May 2025 10:19 PM IST
सार
भारतीय सेना और असम राइफल्स ने संयुक्त अभियान में विभिन्न संगठनों के 13 उग्रवादी गिरफ्तार और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। ये अभियान कांगपोकपी, सेनापति, इंपाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट और थौबल जिलों में विशिष्ट जानकारी के आधार पर अभियान चलाए गए थे।
विज्ञापन
13 उग्रवादी और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना और असम राइफल्स ने पिछले एक सप्ताह में मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में संयुक्त अभियान चलाए। ये अभियान मणिपुर पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईडीबीपी के समन्वय से चलाए गए। इसमें विभिन्न संगठनों के 13 उग्रवादी गिरफ्तार और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।
विज्ञापन
भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोहिमा में बताया ये अभियान कांगपोकपी, सेनापति, इंपाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट और थौबल जिलों में विशिष्ट जानकारी के आधार पर अभियान चलाए। प्रवक्ता ने बताया कि 19 मई को इंफाल वेस्ट जिले के फायेंग क्षेत्र में किए गए ऑपरेशन में एक 7.62 मिमी सेल्फ लोडिंग राइफल, एक .303 राइफल, तीन 9 मिमी पिस्तौल, गोलाबारूद और युद्ध-सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
इसी तरह से 20 को मई कांगपोकपी जिले के फोलजंग-टिंगखाई गांव क्षेत्र में हथियार और युद्ध-सामग्री की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 14 हथियारों की बरामदगी की, जिनमें एक एसएलआर, एक डबल बैरल ब्रिच लोडिंग शॉटगन, दो बोल्ट एक्शन राइफल, पांच इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, चार पुल मैकेनिज्म राइफल, गोलाबारूद औरयुद्ध-सामग्री शामिल हैं।
विज्ञापन
24 मई को सेनापति जिले के मारेनमाई क्षेत्र में असम राइफल्स द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में तीन बोल्ट एक्शन सिंगल बैरल राइफल और एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार (पोम्पी) बरामद हुई। विशिष्ट सूचना के आधार पर चलाए गए इन अभियानों में 13 उग्रवादियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार किए गए कैडरों और बरामद की गई वस्तुओं को आगे की जांच और प्रक्रिया हेतु मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।