फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mani Shankar Aiyar's claim on the INDIA alliance, said- Congress should be ready to leave the post of chief

'INDIA': विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व पर मणिशंकर अय्यर का दावा, कहा- मुखिया पद छोड़ने के लिए तैयार रहे कांग्रेस

Mon, 23 Dec 2024 01:38 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 23 Dec 2024 01:38 PM IST
सार

पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन का मुखिया पद छोड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। जो भी इसका नेता बनना चाहता है, उसे बनने दिया जाए। ममता बनर्जी में यह योग्यता है और गठबंधन के अन्य दलों के लोगों में भी यह काबिलियत है।

विज्ञापन
Mani Shankar Aiyar's claim on the INDIA alliance, said- Congress should be ready to leave the post of chief
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेतृत्व को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन का मुखिया पद छोड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी इसका नेता बनना चाहता है, उसे बनने दिया जाए। ममता बनर्जी में यह योग्यता है और गठबंधन के अन्य दलों के लोगों में भी यह योग्यता है।

विज्ञापन


एक मीडिया संगठन को दिए साक्षात्कार में पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे गठबंधन के नेता को लेकर परवाह इसलिए नहीं है क्योंकि कांग्रेस और कांग्रेस नेता की भूमिका हमेशा अहम रहेगी। चाहे वह पार्टी के अकेले रहने में हो या फिर इंडिया ब्लॉक में। गठबंधन में भी कांग्रेस की भूमिका अहम रही है। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष से ज्यादा कांग्रेस नेता के रूप में सम्मान मिलेगा। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद खराब हो रहा इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर रहा था। भाजपा की सीटें कम हुईं तो विपक्षी गठबंधन में जोश दिखा। मगर जैसे-जैसे राज्यों के चुनाव हुए तो विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में मतभेद शुरू होने लगे। विपक्षी गठबंधन में सबसे ज्यादा मतभेद कांग्रेस की स्थिति को लेकर है। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद अब कई पार्टियां गठबंधन में अपनी ताकत दिखाने लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने जताया था असंतोष
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया था और मौका मिलने पर इसकी कमान संभालने के अपने इरादे का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे के नेतृत्व के साथ दोहरी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम होंगी। वरिष्ठ विपक्षी नेता लालू प्रसाद यादव और शरद पवार ने ममता बनर्जी का समर्थन किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed