फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mani Shankar Aiyar meets Hurriyat leaders, troubles Congress

हुर्रियत नेताओं से मुलाकात कर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की मुसीबत

Fri, 26 May 2017 04:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Fri, 26 May 2017 04:35 AM IST
विज्ञापन
Mani Shankar Aiyar meets Hurriyat leaders, troubles Congress

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की हुर्रियत नेताओं से हुई बातचीत ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक निजी चैनल में अय्यर की हुर्रियत नेताओं के साथ मुलाकात और बातचीत का खुलासा होने से कांग्रेस की कश्मीर मामले में सरकार को घेरने की कोशिश को भी धक्का लगा है।

विज्ञापन


लिहाजा कांग्रेस ने अय्यर की इस मुलाकात और बातचीत से किनारा कर लिया है। पार्टी ने इस बात से भी इनकार किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसी नेता को इस काम के लिए अधिकृत किया था।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद आनंद शर्मा ने हुर्रियत नेताओं से अय्यर की मुलाकात को उनका व्यक्तिगत मामला बताया। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर कांग्रेस का दृष्टिकोण पहले से ही साफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की है कि चुने हुए और सरकारी प्रतिनिधियों से ही बात होनी चाहिए। लोगों को मुख्यधारा में लाने का काम सरकार का है। यह सरकार को बताना चाहिए कि वह क्या कर रही है।

शर्मा ने कहा कि कश्मीर पर वीडियो जारी कर सरकार ध्यान बांटना चाहती है। युद्ध का उन्माद पैदा किया जा रहा है। ताकि सरकार से तीन साल के कामकाज पर सवाल न किए जाएं। 


कांग्रेस के दूसरे प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन खबरों से इनकार किया है कि हुर्रियत नेताओं से बातचीत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसी को अधिकृत किया था। कश्मीर मुद्दे पर हाल की कांग्रेस की ओर से पूर्व पीएण मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एक पॉलिसी प्लानिंग ग्रुप का गठन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed