{"_id":"5a2c7b0c4f1c1bc5758b80df","slug":"mani-shankar-aiyar-confirm-pak-high-commissioner-come-as-guest-in-his-home-on-6th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 दिसंबर को पाक हाई कमिश्रर की मणिशंकर के घर हुई मुलाकात ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
6 दिसंबर को पाक हाई कमिश्रर की मणिशंकर के घर हुई मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Dec 2017 05:38 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 6 दिसंबर को गुजरात चुनाव की गर्मी और मंदिर मस्जिद विवाद के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सुहैल महमूद की मुलाकात हुई। यह मुलाकात कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के निवास पर हुई थी। विवादित ढांचा विध्वंस की 25वीं बरसी की शाम हुई इस मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला केसवाल पर मणिशंकर अय्यर ने इन मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह तीन लोग उस शाम उनके मेहमानों में शामिल थे। एक सूत्र के मुताबिक उस शाम पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इन मुलाकात के ठीक अगले दिन यानि 7 दिसंबर को अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के लिए नीच वाला बयान देकर राजनीतिक पारा उपर कर दिया था। इस वजह से उन्हें कांग्रेस की सदस्यता भी गंवानी पड़ी है। इस बारे में अमर उजाला ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के प्रवक्ता से भी सवाल किया।
विज्ञापन
पढ़ें: राहुल के कहने पर 'नीच' वाले बयान पर मांगी माफी, अय्यर बोले- हिंदी कमजोर, अनुवाद में हो गई गलती
पाक उच्चायोग ने इस मुलाकात की ना तो पुष्टि की और ना ही इनकार किया। दरअसल इस मुलाकात का खुलासा किया भाजपा नेता और वकील अजय अग्रवाल ने। अग्रवाल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह मणिशंकर के जंगपुरा के जी 43 मकान के पड़ोस एफ-1 में रहते हैं। 6 दिसंबर की शाम स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने आसपास का रास्ता रोका और पूरे इलाके में गहमा गहमी थी।
अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने अय्यर केघर से बाहर पाक उच्चायुक्त की गाड़ी नंबर 89 सीडी 1 भी लगी देखी। अग्रवाल को पूछताछ के पता चला कि अय्यर से घर पर मनमोहन, हामिद और पाक उच्चायुक्त आए हुए हैं। अग्रवाल ने दावा किया है कि वह पाक उच्चायुक्त की गाड़ी अक्सर अय्यर के घर के बाहर लगी देखते हैं।