{"_id":"63ca43a84fc03553681cac15","slug":"mangluru-news-banners-near-kadri-temple-banning-muslim-traders-removed-by-police-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: मंगलुरु के कादरी मंदिर के पास मुस्लिम व्यापारियों को प्रतिबंधित करने वाले बैनर पुलिस ने हटाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: मंगलुरु के कादरी मंदिर के पास मुस्लिम व्यापारियों को प्रतिबंधित करने वाले बैनर पुलिस ने हटाए
Fri, 20 Jan 2023 01:06 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मेंगलुरु
पीटीआई, मेंगलुरु
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 Jan 2023 01:06 PM IST
सार
कर्नाटक पुलिस के अनुसार ये बैनर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा लगाए गए थे जिसमें मुस्लिम व्यापारियों को मंदिर के पास व्यापारिक गतिविधियों को करने से रोकने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कादरी श्री मंजूनाथ मंदिर मेले के पास मुस्लिम व्यापारियों के खिलाफ लगे बैनर को पुलिस ने हटा दिया है। पुलिस के अनुसार ये बैनर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा लगाए गए थे जिसमें मुस्लिम व्यापारियों को मंदिर के पास व्यापारिक गतिविधियों को करने से रोकने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
बैनर में कूकर ब्लास्ट की चर्चा की गई थी
जानकारी के मुताबिक मेला 15 जनवरी को शुरू हुआ था और 21 जनवरी को समाप्त होगा। दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा लगाए गए बैनर गुरुवार को देखे गए, जिसमें कुकर विस्फोट का उल्लेख किया गया था और आरोप लगाया गया था कि मामले के आरोपियों का प्राथमिक लक्ष्य कादरी मंजूनाथ मंदिर था। बैनर में यह भी कहा गया है कि ऐसी मानसिकता वाले लोग और मूर्ति पूजा का विरोध करने वाले पूजा स्थल के पास मेले के दौरान व्यापार और व्यवसाय में संलग्न नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
बैनर में केवल हिंदू व्यापारियों को शामिल होने की अनुमति की चर्चा
बैनरों में यह भी कहा गया था कि केवल हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों और समारोहों में विश्वास रखने वाले व्यापारियों को ही अपना व्यापार और व्यवसाय जारी रखने की अनुमति दी जाएगी। मंदिर प्रशासन, जो धार्मिक बंदोबस्ती विभाग के अंतर्गत आता है, ने मंदिर मेले के आसपास लगाए गए बैनर को मंजूरी नहीं दी। पुलिस ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए बैनर हटा दिए। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन