फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mangaluru autorickshaw blast probe to be handed over to NIA

Mangaluru Auto Blast: मेंगलुरु के ऑटो रिक्शा में फटा था कुकर बम, जांच NIA को सौंपने की तैयारी

Mon, 21 Nov 2022 01:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Nov 2022 01:50 PM IST
सार

एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। इनमें से दो मेंगलुरु में और एक शिवमोग्गा जिले में। दो मामलों में उसे यूएपीए केस में गिरफ्तार किया गया था और तीसरे केस में वह वांछित था।  

विज्ञापन
Mangaluru autorickshaw blast probe to be handed over to NIA
मेंगलुरु धमाके का आरोपी मोहम्मद शरीक कुकर बम के साथ - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मेंगलुरु में ऑटो रिक्शा में हुए विस्फोट की जांच एनआईए को सौंपी जाएगी। ऑटो में प्रेशर कुकर फटा था। धमाके में संदिग्ध आतंकी मोहम्मद शरीक व ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए थे। इसी तरह का धमाका पिछले माह तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार में हुआ था। उसमें संदिग्ध आतंकी की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


मामले में आरोपी मोहम्मद शरीक को मेंगलुरु के फादर मुलर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। इनमें से दो मेंगलुरु में और एक शिवमोग्गा जिले में। दो मामलों में उसे यूएपीए केस में गिरफ्तार किया गया था और तीसरे केस में वह वांछित था। शनिवार को मेंगलुरु में एक रिक्शा में कम तीव्रता का धमाका हुआ था। सूत्रों ने बताया कि यह मामला अब जांच के लिए एनआईए को सौंपा जा सकता है। 
विज्ञापन


 

 

धमाके में ऑटो चालक भी झुलसा 
एडीजीपी ने बताया कि ऑटो में सवार यात्री के पास एक बैग था। बैग में कुकर बम था। इसमें विस्फोट हो गया, जिससे यात्री के साथ-साथ ऑटो चालक भी झुलस गया। ऑटो चालक पुरुषोत्तम पुजारी है और यात्री की पहचान मोहम्मद शरीक के रूप में हुई है। शरीक के परिसर की तलाशी में काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माचिस, नट बोल्ट, सर्किट मिले हैं। हमें इनके स्रोतों का पता चला है, क्योंकि कुछ खरीदारी ऑनलाइन और कुछ अन्य ऑफलाइन की गई थीं। 


कर्नाटक के मंत्री ने कही यह बात
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि कुछ महीने पहले ऐसी ही एक घटना कोयम्बटूर में हुई थी। वहां भी मंदिर के पास विस्फोट करने की योजना बनाई गई थी। यह व्यक्ति शरिक (आरोपी) वहां गया और कोयम्बटूर में एक व्यक्ति से मिला। पुलिस ने पिछले 2 महीनों में उसकी गतिविधियों का पता लगाया। हर एंगल और पहलू की जांच की जा रही है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या उसका (मोहम्मद शरिक) अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों, प्रतिबंधित संगठनों या स्लीपर सेल से संबंध है, जो उस क्षेत्र में सक्रिय हो सकते हैं, क्योंकि हम केरल की सीमा से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंगलुरु विस्फोट का मामला आतंक और हिंसा का कायरतापूर्ण कृत्य है। कर्नाटक सरकार सभी एंगल से इसकी जांच कर रही है। इसमें शामिल व्यक्ति ऑटो में यात्रा कर रहा था। वह दिखावा कर रहा था कि वह हिंदू है और उसके पास आधार कार्ड है।


शरीक का हैंडलर अराफात अली था
शरीक का हैंडलर अराफात अली था। जो दो मामलों में आरोपी है। वह अल-हिंद मॉड्यूल मामले के आरोपी मुस्सविर हुसैन के संपर्क में था। अब्दुल मतीन ताहा आरोपियों में से एक था। हमारी जानकारी के अनुसार वह शरीक का मुख्य हैंडलर है। शरीक दो तीन अन्य संदिग्धों के भी संपर्क में था। उनकी पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed