{"_id":"637c869d46613b03554db4d8","slug":"mangaluru-autorickshaw-blast-probe-nia-police-deployed-outside-hospital-explosion-case-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auto Rickshaw Blast: मंगलुरु के अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात, यहीं संदिग्ध का चल रहा इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Auto Rickshaw Blast: मंगलुरु के अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात, यहीं संदिग्ध का चल रहा इलाज
Tue, 22 Nov 2022 01:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 22 Nov 2022 01:51 PM IST
सार
मंगलुरु विस्फोट मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि पुलिस ने शिवमोग्गा में संदिग्ध के एक रिश्तेदार के आवास सहित कुछ स्थानों पर छापेमारी की है। संदिग्ध की जान को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Mangaluru autorickshaw blast accused Sharik
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में मंगलुरु के फादर मुलर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात कर दिया गया है। यहां ऑटोरिक्शा विस्फोट मामले में संदिग्ध का इलाज चल रहा है। इससे पहले एन शशि कुमार, सीपी मंगलुरु ने बताया कि पुलिस को बेतरतीब और असत्यापित वीडियो मिला है, जिसमें दो आदमी एक शराब की दुकान के पास दिखाई दे रहे हैं। यह सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, लेकिन यह इस मामले से संबंधित वीडियो नहीं है। मैं अपील करता हूं कि कोई भी असत्यापित जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार है। संदिग्ध ने पहले दिन अपनी पहचान बनाने की कोशिश की, उसने खुद को हुबली के एक व्यक्ति के रूप में दिखाने की कोशिश की, हम उसकी पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच चल रही है।
विज्ञापन
मंगलुरु विस्फोट मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि पुलिस ने शिवमोग्गा में संदिग्ध के एक रिश्तेदार के आवास सहित कुछ स्थानों पर छापेमारी की है। जिस अस्पताल में संदिग्ध का इलाज चल रहा है, उसे पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। संदिग्ध की जान को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन