{"_id":"600f1e8e0b1213022307b991","slug":"maneuvers-of-armies-joint-military-training-kavach-exercise-started-in-andaman-nicobar-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनाओं की साझा तैयारी: अंडमान सागर में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण 'कवच' अभ्यास किया गया शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेनाओं की साझा तैयारी: अंडमान सागर में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण 'कवच' अभ्यास किया गया शुरू
Tue, 26 Jan 2021 01:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास कवच
- फोटो : twitter@ANI
भारतीय सैन्य बलों ने बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान सागर में बडे़ पैमाने पर एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास किया है, जिसे ‘कवच’ नाम दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कवच को एम्फेक्स-21 के साथ किया गया है।
विज्ञापन
इस अभ्यास में अंडमान एवं निकोबार कमान, पूर्वी नौसेना कमान, दक्षिणी सैन्य कमान ने हिस्सा लिया, जिसमें सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बलों ने भागीदारी की। इसमें मालवाहक पोतों, पनडुब्बियों और जहाजों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
जगुआर समुद्री लड़ाकू जहाजों और मालवाहक विमानों और तटरक्षक बलों की नौकाओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, आईएनएस जलाश्व, ऐरावत, गुलदार और एलसीयू एमके-4 श्रेणी के जहाजों और सेना के 600 जवानों, टैंकों, भारी हथियारों ने करतब दिखाए।
विज्ञापन