{"_id":"5fe66de18ebc3e3d51733cde","slug":"man-with-20-cartridges-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट पर 20 कारतूसों के साथ एक दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली एयरपोर्ट पर 20 कारतूसों के साथ एक दबोचा
Sat, 26 Dec 2020 04:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Dec 2020 04:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने एक यात्री को 20 कारतूसों के साथ दबोच लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यात्री को बुधवार शाम एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर दबोचा गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यात्री ने 7.65 एमएम कैलीबर के कारतूस अपने बैग में रखे हुए थे। हालांकि अधिकारियों ने यात्री की पहचान जाहिर नहीं की है, लेकिन उन्होंने बताया कि आरोपी यात्री महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर जाने वाली फ्लाइट में सवार हो चुका था।
विज्ञापन
इसी दौरान एयरपोर्ट पर सामान को विमान में लोड करने से पहले की जाने वाली एक्सरे जांच के दौरान कारतूस पकड़ में आ गए। यात्री के पास सक्रिय हथियार रखने की इजाजत वाले कोई दस्तावेज मौजूद नहीं थे, इसके चलते उसे फ्लाइट से उतारने के बाद आगे जांच के लिए दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन