फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man tested positive for Covid-19 dies in Karnataka; 42 fresh cases reported

Covid-19: कर्नाटक में बढ़ रहा कोविड-19 का ग्राफ, 42 नए मामले किए गए दर्ज,संक्रमित बुजुर्ग की हुई मौत

Thu, 29 May 2025 10:56 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 29 May 2025 10:56 PM IST
सार

29 मई तक कर्नाटक में 148 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। बृहस्पतिवार को 42 नए मामले दर्ज किए गए। उस दिन 463 आरटीपीसीआर और 50 रैट सहित कुल 513 टेस्ट किए गए, जिनका पॉजिटिविटी रेट 8.18 प्रतितशत और मृत्यु दर 2.3 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
Man tested positive for Covid-19 dies in Karnataka; 42 fresh cases reported
कोरोना। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कर्नाटक में कोविड-19 से दूसरी मौत की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बेलगावी जिले के एक अस्पताल में 70 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मृत्यु हो गई। कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव हर्ष गुप्ता ने इसकी पुष्टि की। स्वास्थ्य विभाग के बयान के अनुसार, बेलगावी के बेनकनहल्ली गांव के इस मरीज की बुधवार देर रात मृत्यु हुई।

विज्ञापन


मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कोविड पॉजिटिव स्थिति से जूझ रहा था। 26 मई को उसे दौरा पड़ा था, जिसके बाद उसे बेलगावी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां उसे श्वसन चिकित्सा विभाग में कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज दिया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इससे पहले 17 मई को बंगलूरू के व्हाइटफील्ड में एक 84 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। पोस्टमॉर्टम टेस्ट में वह कोविड पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 29 मई तक कर्नाटक में 148 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। बृहस्पतिवार को 42 नए मामले दर्ज किए गए। उस दिन 463 आरटीपीसीआर और 50 रैट सहित कुल 513 टेस्ट किए गए, जिनका पॉजिटिविटी रेट 8.18 प्रतितशत और मृत्यु दर 2.3 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत वाला वैरिएंट अमेरिका में भी एक्टिव
अमेरिका में जिस NB.1.8.1 वैरिएंट के कारण संक्रमण और मौत दोनों के मामले बढ़ रहे है, वही वैरिएंट भारत में भी फिलहाल सबसे ज्यादा सक्रिय देखा जा रहा है। इस वैरिएंट की प्रकृति और जोखिमों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग के रूप में वर्गीकृत कर दिया है, अब तक इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में रखा गया था। वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग का मतलब है कि अब वायरस के इस रूप को लेकर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने और निगरानी की आवश्यकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed