फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man taking selfie video in front of speeding train lands him in hospital

इस सेल्फी ने पहुंचाया अस्पताल, वायरल हुआ वीडियो

Thu, 25 Jan 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Thu, 25 Jan 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Man taking selfie video in front of speeding train lands him in hospital

सेल्फी के चक्कर में बहुत से लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं फिर चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों ना गंवानी पड़े। ऐसा ही एक वाकया हैदराबाद में हुआ है जहां सेल्फी के चक्कर में एक शख्स मरते-मरते बचा है।

विज्ञापन


हैदराबाद के वारंगल में रहने वाला शिवा रेलवे ट्रेक पर खड़ा होकर तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की तरफ इशारा करते हुए सेल्फी वीडियो बना रहा था। इसी दौरान ट्रेन से उसे टक्कर मार दी और वीडियो के अंत में लोग उसकी मदद के लिए आते हुए सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह घटना रविवार को हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित भारत नगर रेलवे स्टेशन पर हुई। वीडियो काफी विचलित करने वाला है जिसे कि सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। बुधवार से शेयर किया जा रहा यह वाडियो अब वायरल हो चुका है। जिसमें कई यूजर्स शिवा के इस स्टंट को मूर्खता की हद बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में एक शख्स शिवा को चेतावनी देते हुए सुनाई दे रहा है। हालांकि उसने इसे नजरअंदाज कर दिया जिसकी वजह से उसकी जान पर बन आई। शिवा को ट्रेन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गहरी चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed