{"_id":"62a0616a5e20a27b496a15f2","slug":"man-surrenders-before-police-confessing-to-the-murder-of-his-17-year-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: प्यार की खौफनाक सजा, पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, दो दिन बाद किया पुलिस के सामने सरेंडर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: प्यार की खौफनाक सजा, पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, दो दिन बाद किया पुलिस के सामने सरेंडर
Wed, 08 Jun 2022 02:25 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:25 PM IST
सार
कर्नाटक के मैसूर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मैसूर में शख्स ने की बेटी की हत्या
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मैसूर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक निर्दयी पिता ने बीते सोमवार को अपनी नाबालिग बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। पुलिस का दबाव बनने के बाद उसने आज आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिता के अनुसार बेटी ने प्यार के बाद उस शख्स से शादी भी कर ली जिसके बाद गुस्से में आकर उसने खौफनाक कदम को अंजाम दे दिया। घटना पेरियापट्टना थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
पेरियापटना के एक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की की छात्रा और वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखने वाली लड़की, पड़ोस के मेलाहल्ली गांव में रहने वाले दलित समुदाय के एक लड़के मंजू के साथ प्यार करती थी और उससे शादी भी रचा ली थी। लड़की के परिवार और पिता ने इस शादी का कड़ा विरोध किया और लड़के के साथ किसी भी तरह के संबंध न रखने की सलाह दी थी। करीब एक महीने पहले पेरियापटना पुलिस ने अपने माता-पिता के खिलाफ शिकायत करने के बाद लड़की को मैसूर के सरकारी बालिका गृह भेज दिया था।
विज्ञापन
पिता ने घोंटा बेटी का गला
किसी तरह बहाने से उसे घर वापस लाने के बाद, उसके 45 वर्षीय पिता सुरेश और मां बेबी सहित परिवार के सदस्यों ने लड़की को लड़के के साथ कोई संबंध नहीं रखने के लिए मनाने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने इससे इनकार कर दिया और फिर उसने जब लड़के से संपर्क करने की कोशिश की, तो मंगलवार की तड़के लड़की और उसके पिता के बीच जोरदार बहस हुई। जिसके बाद पिता ने उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन