{"_id":"63b6fe3dfe389f16004dc998","slug":"man-suicide-in-police-custody-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: पुलिस हिरासत में शख्स ने की आत्महत्या, प्रेमिका की गलत फोटो सोशल मीडिया पर डालने का लगा था आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: पुलिस हिरासत में शख्स ने की आत्महत्या, प्रेमिका की गलत फोटो सोशल मीडिया पर डालने का लगा था आरोप
Thu, 05 Jan 2023 10:13 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जाजपुर
पीटीआई, जाजपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:13 PM IST
सार
गिरफ्तारी के एक दिन बाद बुधवार की रात जाजपुर जिले में धनमंडल चौकी के रोशनदान से शख्स को बिजली के तार से लटका पाया गया। कटक के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में पुलिस हिरासत में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उस पर अपनी पूर्व प्रेमिका के अंतरंग पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने का आरोप था। मृतक की उम्र 24 साल थी, युवक को तस्वीरें प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के एक दिन बाद बुधवार की रात जाजपुर जिले में धनमंडल चौकी के रोशनदान से शख्स को बिजली के तार से लटका पाया गया। कटक के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे 21 वर्षीय एक महिला की शिकायत के आधार पर उसके गाँव से गिरफ्तार किया था, युवक की पूर्व प्रेमिक ने उस पर उनके अंतरंग क्षणों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया था। चौकी में उससे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
जाजपुर रोड के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि उसने कल रात चौकी के रोशनदान से तार से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। हमने उसे बाराचाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और बाद में उसे एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।