{"_id":"69efb7db0df016f7b302f1bd","slug":"man-stabs-two-security-guards-in-thane-district-maharashtra-police-arrested-ats-takes-over-probe-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे में दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार; जानें ATS क्यों कर रही मामले की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे में दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार; जानें ATS क्यों कर रही मामले की जांच
Tue, 28 Apr 2026 12:54 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:54 AM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स ने दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला बोल दिया। इनमें से एक सुरक्षा गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी जैब जुबैर अंसारी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से 90 मिनट के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अब इस मामले की जांच एटीएस कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच एटीएस के हाथ में आ गई है।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार तड़के एक व्यक्ति ने दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना मीरा रोड इलाके में हुई और इसमें धार्मिक पहलू की आशंका जताई जा रही है। घटना के लगभग डेढ़ घंटे के भीतर ही आरोपी जैब जुबैर अंसारी (31) को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस से अपने हाथ में ले ली है।
घटना मीरा रोड के नयनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी जैब जुबैर अंसारी ने पहले एक सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा से किसी बात पर पूछताछ की। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद अंसारी ने मिश्रा पर चाकू से हमला कर दिया। जब पास खड़े दूसरे सुरक्षा गार्ड सुब्रतो रमेश सेन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो अंसारी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया।
ये भी पढ़ें: West Bengal: 'अगर बदमाशी की तो करेंगे कायदे से इलाज', यूपी के इनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने TMC नेता को दी चेतावनी
विज्ञापन
एक सुरक्षागार्ड की हालत गंभीर
हमले में घायल राजकुमार मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सुब्रतो रमेश सेन को भी चिकित्सा देखभाल दी जा रही है।
एटीएस क्यों कर रही मामले की जांच?
आरोपी जैब जुबैर अंसारी 2019 में अमेरिका से भारत लौटा था। पुलिस को आरोपी के पास से कुछ ऐसी सामग्री मिली है, जिसके आधार पर एटीएस ने जांच अपने हाथ में ली है। प्रारंभिक जांच में कुछ धार्मिक पहलू सामने आने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने अंसारी के मोबाइल फोन से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और वीडियो बरामद किए हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं वह किसी आत्मघाती हमले की तैयारी तो नहीं कर रहा था।
ये भी पढ़ें: Railways: मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत में 20 कोच स्थायी, 28 अप्रैल से बढ़ेगी क्षमता; भारी मांग को देखते हुए फैसला
90 मिनट में हुई गिरफ्तारी
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे 90 मिनट बाद ही गिरफ्तार कर लिया। नयनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एटीएस मामले की गहन जांच कर रही है और विशेष महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) डॉ. मनोज कुमार शर्मा इसकी निगरानी कर रहे हैं।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन