{"_id":"5eb30c1168c04a3fa24ff313","slug":"man-returning-from-liquor-shop-bites-snake-to-death-in-karnataka-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: ठेके से लौट रहे शख्स ने दांत से काट-काटकर ले ली सांप की जान, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: ठेके से लौट रहे शख्स ने दांत से काट-काटकर ले ली सांप की जान, गिरफ्तार
Thu, 07 May 2020 12:42 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 07 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
देश में लागू लॉकडाउन 3.0 के बीच शराब के ठेके खुलने के बाद कई जगह लोग इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। कई जगह शराबी शराब पीकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसी बीच कर्नाटक में ठेके खुलने के बाद एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। घटना उस समय की है जब कुमार नाम का एक शख्स अपनी मोटर साइकिल से ठेके से लौट रहा था और अचानक तभी उसके सामने एक सांप आ गया।
विज्ञापन
शख्स ने बाइक रोकी और सांप को गर्दन से पकड़कर उसे दांत से काट-काटकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इस दौरान उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। वन विभाग को जानकारी मिलते ही उस शख्स को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
मृत सांप रैट स्नैक प्रजाती का बताया जा रहा है। जिसे कन्नड़ में केर हवु कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम पाइटास म्यूकोसा (ptyas mucosa) है। यह सांप एक विषैला सांप है जो आदमी की तो जान ले सकता है लेकिन काटने के बाद खुद भी मर जाता है। लेकिन इस घटना ने वन विभाग को भी आश्चर्य में डाल दिया है।