{"_id":"622375a8aa29ca6c660c4562","slug":"man-murdered-after-argument-over-payment-of-hundred-rupees-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी बनी मौत: 100 रुपये की उधारी को लेकर दोस्त ने ले ली जान, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उधारी बनी मौत: 100 रुपये की उधारी को लेकर दोस्त ने ले ली जान, आरोपी हिरासत में
Sat, 05 Mar 2022 08:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 05 Mar 2022 08:07 PM IST
सार
मुबंई में सौ रूपयों की अदायगी को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मुंबई के गिरगांव में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके सहयोगी ने100 रुपये की अदायगी को लेकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुबंई में सौ रूपयों की अदायगी को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मुंबई के गिरगांव इलाके की बताई जा रही है। जहां 35 वर्षीय अर्जुन यशवंत सिंह सरहर की उसके ही दोस्त ने 100 रुपये की अदायगी को लेकर हत्या कर दी। शनिवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उधारी चुकाने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने सीमेंट की ईंट से हमला करके अर्जुन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के रहने वाला अर्जुन यशवंत सिंह सरहर इलाके में छोटा-मोटा काम करता था। उसने अपने दोस्त मनोज मराजकोले से 100 रुपये उधार लिये थे। वीपी रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात को जब दोनों शराब के नशे में थे तब दोनों के बीच उधार को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद अर्जुन यशवंत सिंह सरहर माधव भवन परिसर के पास सोने के लिए गया। इसके बाद शुक्रवार तड़के मनोज मराजकोले ने अर्जुन के सिर को सीमेंट की ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद मराजकोले मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना करने के बाद मनोज मराजकोले की तलाश की गई और कुछ देर बाद उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।