फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man killed in baliya

यूपीः गो तस्करी के विरोध में थाने पर बवाल, बीजेपी कार्यकर्ता की मौत

Sat, 13 Aug 2016 08:44 AM IST
सतेंद्र राय/ अमर उजाला, बलिया
सतेंद्र राय/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 13 Aug 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
man killed in baliya
- फोटो : amar ujala

नरही थाना के बाहर समर्थकों के साथ शुक्रवार को दोपहर बाद धरने पर बैठे भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी और पुलिस में देर रात झड़प के बाद लाठीचार्ज और गोली चलने से एक विधायक समर्थक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। विधायक थाने पर गायों और ट्रक को पकड़े जाने के विरोध में धरना दे रहे थे। रात हंगामा होने और लाठीचार्ज के दौरान विधायक को भी चोट आई और वह थाने में हैं। पुलिस महानिरीक्षक एस के भगत ने गोली चलने या किसी को गोली लगने से इनकार किया है।
विज्ञापन


देर रात डीआईजी धर्मवीर यादव घटना स्थल पर पहुंच गए तथा अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से बात की। रात करीब साढ़े दस बजे कई थानों की फोर्स नरही थाने पर पहुंचने के बाद पुलिस की विधायक एवं उनके समर्थकों से झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इसी दौरान वहां गोली भी चली जिसमें विधायक समर्थक और नरहीं गांव निवासी विनोद राय (35) की मौत हो गई। एक महिला समेत दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हो गए।

लाठीचार्ज और गोली चलने से थाने के बाहर भगदड़ मच गई। पुलिस विनोद राय के शव को थाने के अंदर ले गई तथा बाद में पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इसके अलावा लाठीचार्ज से जख्मी कई लोग भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। 

इससे पहले नरही पुलिस ने सुबह गो-वध तस्करी में पांच गायों और एक ट्रक को पकड़ लिया था। भाजपा विधायक का आरोप है कि पुलिस ने तस्करी के लिए जा रहे गायों को नहीं बल्कि एक पशु पालक की निजी गायों तथा ट्रक को कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार सभी गाय तस्करी के लिए ले जाई जा रही थीं

man killed in baliya
BALIA - फोटो : amar ujala

उधर, पुलिस के अनुसार सभी गाय तस्करी के लिए ले जाई जा रही थीं। पुलिस की मानें तो एक ट्रक पर लादकर पांच गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। जिसको पुलिस ने बैरिया-थम्हनपुरा मार्ग पर गुरुवार की रात डेढ़ बजे घेराबंदी कर पकड़ लिया। सभी तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को थाने लेकर आई। जिसमें पांच गाय, दो बछड़े भी मिले।

पुलिस ने पेढ़वा के मठिया निवासी चंद्रमा यादव के साथ अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी मवेशियों को सुपुर्दगी में दे दिया गया। इस बात की जानकारी होने पर फेफना से भाजपा के विधायक उपेंद्र तिवारी पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए  11 बजे से थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।

विधायक का कहना है कि उक्त सभी मवेशी चंद्रमा यादव का है तथा ट्रक भी उनका निजी है। लेकिन पुलिस को जब सही पशु तस्कर नहीं मिले तो निर्दोष पशुपालक को ही पशु तस्करी का आरोपी बना दिए। विधायक ने चंद्रमा यादव के खिलाफ केस वापस लेने के साथ एसआई दिलीप कुमार और प्रेमकुमार उपाध्याय को निलंबित करने की मांग की।

गोली चलने या किसी को गोली लगने की सूचना नहीं : पुलिस महानिरीक्षक

man killed in baliya

उधर रात तक कई बार मनाने पर भी जब भाजपा विधायक धरना समाप्त करने को राजी नहीं हुए तो रात लगभग 10.30 बजे कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। इसी बीच गोली भी चली।

गोली लगने से विनोद राय की मौत हो गई। गोली तथा लाठीचार्ज से एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने बताया कि पुलिस के लाठीचार्ज से विधायक उपेंद्र को चोटें आई हैं और वह थाने में हैं।

दिन में अवैध पशु पकड़े गए थे। भाजपा विधायक उन्हें छुड़ाने के लिए धरना दे रहे थे। पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा है। गोली चलने या किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। डीआईजी धर्मवीर यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
एस.के. भगत, पुलिस महानिरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed