फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man killed by four persons in bar brawl in Thane Badlapur

बदलापुर: बार में गलती से टकराना पड़ा भारी, चार लोगों ने पीट-पीटकर छीन ली शख्स की जिंदगी

Mon, 11 Apr 2022 11:36 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदलापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदलापुर Published by: कुमार संभव Updated Mon, 11 Apr 2022 11:36 PM IST
सार

बदलापुर पश्चिम पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उनके नाम राहुल पांचाल, आदित्य मायेकर, अरुण वैद्य और नविउल शेख हैं।

विज्ञापन
Man killed by four persons in bar brawl in Thane Badlapur
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक शख्स को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत बार में गलती से टकराने को लेकर हुई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शख्स की शिनाख्त सिद्धार्थ सनी के रूप में हुई। वह शनिवार (9 अप्रैल) रात बार में गया था। वहां वह गलती से कुछ लोगों से टकरा गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस विवाद का खात्मा सिद्धार्थ की मौत के बाद हुआ। 

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान हुई

बदलापुर पश्चिम पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उनके नाम राहुल पांचाल, आदित्य मायेकर, अरुण वैद्य और नविउल शेख हैं। चारों आरोपी हेंदरपाड़ा इलाके के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed