Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man Killed as Range Rover Rams into Rapido Bike in Ahmedabad, BJP MLA’s Nephew Arrested in Hit-and-Run Case

अहमदाबाद में रफ्तार का कहर: रेंज रोवर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत; भाजपा विधायक का भतीजा गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 04:36 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 13 Nov 2026 04:36 PM IST
सार

अहमदाबाद में रेंज रोवर की टक्कर से रैपिडो बाइक सवार यात्री हर्षद पुरबिया की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी राघवेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार किया, जो भाजपा विधायक का भतीजा बताया गया है। हालांकि, उसे थाने से जमानत मिल गई। आखिर हादसा कैसे हुआ और पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया है? आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Man Killed as Range Rover Rams into Rapido Bike in Ahmedabad, BJP MLA’s Nephew Arrested in Hit-and-Run Case
थाने से मिली जमानत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में तेज रफ्तार रेंज रोवर ने रैपिडो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार यात्री की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक भी घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राघवेंद्र कुशवाहा बापूनगर के विधायक दिनेश सिंह कुशवाहा का भतीजा है। हादसे में इस्तेमाल की गई रेंज रोवर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


यह दुर्घटना 11 नवंबर को अहमदाबाद ग्रामीण जिले के बोपाल थाना क्षेत्र में शिलाज सर्कल के पास हुई। अहमदाबाद ग्रामीण की डीएसपी नीलम गोस्वामी के मुताबिक, हर्षदकुमार पुरबिया ने घाटलोडिया से अपने कार्यस्थल जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। बाइक चालक प्रदीप दादवाल उन्हें लेकर जा रहा था। शिलाज सर्कल से आगे उनकी बाइक को तेज रफ्तार रेंज रोवर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी तक कैसे पहुंच बनाई?
घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों घायलों को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एसआईएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान हर्षद पुरबिया की मौत हो गई। इसके बाद बोपाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक तथा चालक का पता लगाया। जांच में सामने आया कि हादसे के समय रेंज रोवर राघवेंद्र कुशवाहा चला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और दुर्घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी राघवेंद्र कुशवाहा हादसे के समय कहां से लौट रहा था?
डीएसपी नीलम गोस्वामी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी राघवेंद्र कुशवाहा कलोल में अपने एक दोस्त की पार्टी में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी के किसी नशीले पदार्थ के सेवन करने का सबूत नहीं मिला है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस थाने से ही जमानत मिल गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन की फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) से जांच कराई जा रही है और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की ओर से भी वाहन का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे कोई नया सबूत सामने आता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed