{"_id":"5d11cf8a8ebc3e135065ea1a","slug":"man-in-west-bengal-pushed-off-train-for-not-syaing-jai-shri-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: मदरसा टीचर का आरोप- जय श्री राम ना कहने पर रेल से धक्का दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: मदरसा टीचर का आरोप- जय श्री राम ना कहने पर रेल से धक्का दिया
Tue, 25 Jun 2019 02:35 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
पश्चिम बंगाल में 26 साल के मदरसा शिक्षक ने आरोप लगाया है कि उसे एक समूह ने जय श्री राम ना कहने पर मारा-पीटा और चलती रेल से धक्का दे दिया। उसका कहना है कि ये घटना गुरुवार की है, जब वह 24 परगना जिले के कैनिंग से हुगली के लिए यात्रा कर रहा था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
व्यक्ति की पहचान मोहम्मद शाहरुख हलदर के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि उसे मामूली चोटें आई हैं। हलदर ने बताया, "मैं उस वक्त हुगली के लिए यात्रा कर रहा था तभी रेल के डिब्बे में 'जय श्री राम' का जाप करते हुए कुछ लोगों का समूह चढ़ा। उन्होंने मुझे भी यही बोलने को कहा।
जब मैंने मना किया, तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी, कोई मेरे बचाव में नहीं आया। घटना उस वक्त की है जब रेल धकुरिया और पार्क सर्कस स्टेशन के बीच थी। उन्होंने मुझे पार्क सर्कस स्टेशन पर रेल से धक्का दे दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने फिर मेरी मदद की।"
इस मामले पर रेलवे पुलिस अधिकारी का कहना है, "उसे मामूली चोट आई हैं और चितरंजन अस्पताल ले जाया गया। उसे उचित इलाज दिया गया। अभी ऐसा लग रहा है कि यात्रा के दौरान चढ़ने या फिर उतरने के मुद्दे को लेकर उसे परेशान किया गया था। ऐसे दो से तीन लोग हैं जिन्हें मामूली चोट आई हैं। अभी जांच चल रही है और कोई भी गिरफ्तार नहीं हुआ है।"
जानकारी के मुताबिक हलदर 24 परगना जिले के बसंती का रहने वाला है। पहले वह मामला दर्ज करवाने के लिए तोपसिया पुलिस स्टेशन गया, जिसके बाद उसे सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पास जाने के लिए कहा गया। रेलवे पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 325, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। रेलवे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह पहचान हो जाने के बाद आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।