फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man held for assaulting cabin crew trying to open door of Bahrain bound Air India Express flight news in hindi

एआई एक्सप्रेस: बहरीन जा रही फ्लाइट में बवाल; केबिन क्रू से अभद्रता, बीच हवा विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Mon, 03 Jun 2024 01:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jun 2024 01:53 PM IST
सार

सुरक्षा खतरे के डर से पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की और सुरक्षा अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336, 504, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Man held for assaulting cabin crew trying to open door of Bahrain bound Air India Express flight news in hindi
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस ने कोझिकोड से बहरीन जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने के बाद आरोपी विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान अब्दुल मुसाविर नदुकांडी के तौर पर की गई है। विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। 
विज्ञापन


आरोपी नदुकांडी केरल का रहने वाला है। कोझिकोड से उड़ान भरने के बाद वह अपनी सीट से उठकर पीछे चला गया और केबिन क्रू से मारपीट करने के बाद विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अन्य यात्रियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया और इमरजेंसी दरवाजा खोलने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन


सुरक्षा खतरे के डर से पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की और सुरक्षा अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336, 504, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा अलर्ट के बाद अकासा एयर के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से मुंबई जा रहे अकासा एयर के एक विमान के बारे में बड़ी खबर सामने आ रही है। अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया है कि 03 जून, 2024 को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एयरलाइन की फ्लाइट क्यूपी 1719 के बोर्ड को एक सुरक्षा अलर्ट मिला। विमान में 186 यात्री, 1 शिशु और चालक दल के छह सदस्य समेत कुल 193 लोग सवार थे।


एयरलाइन के अनुसार इसके बाद निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया और 10:13 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गए। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। अकासा एयर विमान की लैंडिंग के बाद सभी सेफ्टी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन और समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed