फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man held after his video of performing dangerous stunt on motorcycle

Mumbai: लड़कियों को बाइक पर बैठाकर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दबोचा

Mon, 03 Apr 2023 02:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 02:17 AM IST
सार

घटना शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके में हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी को दबोचा गया है।
 

विज्ञापन
Man held after his video of performing dangerous stunt on motorcycle
बाइक स्टंट करना पड़ा महंगा... - फोटो : ANI

विस्तार

दो लड़कियों के साथ मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार को एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एंटॉप हिल और वडाला टीटी पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि हाल ही में, दो लड़कियों के साथ अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके में हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था। जांच के लिए और उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उन्हें 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed