{"_id":"665c31f1e08920ee890a3582","slug":"man-hacks-grandfather-over-missing-pet-cat-in-kerala-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता की हदें पार: पालतू बिल्ली को लेकर दादा पर धारदार हथियार से किया हमला, अब पुलिस हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमानवीयता की हदें पार: पालतू बिल्ली को लेकर दादा पर धारदार हथियार से किया हमला, अब पुलिस हिरासत में
Sun, 02 Jun 2024 02:18 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:18 PM IST
सार
दादा ने बताया कि पालतू बिल्ली के लापता होने पर उनके और पोते श्रीकुमार के बीच बहस हो गई थी। गुस्से में आकर श्रीकुमार ने कथित तौर पर अपने दादा पर हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल मानवता की सारी हदें पार होती जा रही हैं। त्रिशूर के एडक्कुलम से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे पढ़कर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, यहां एक पालतू बिल्ली के लापता होने पर दादा और पोते में विवाद हो गया। पोते ने अपने 79 साल के दादा को कथित तौर पर धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति के सिर, हाथों और पैरों में चोटें आई हैं और अब उसका सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात की है और केसवन की हालत फिलहाल स्थिर है। दादा ने बताया कि पालतू बिल्ली के लापता होने पर उनके और पोते श्रीकुमार के बीच बहस हो गई थी। गुस्से में आकर श्रीकुमार ने कथित तौर पर अपने दादा पर हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने खुद घायल दादा को अस्पताल पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि उसके शराब के नशे में होने का संदेह है।