फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man from Kuthanallur district of Tamil Nadu was shot dead in Kuwait

Tamil Nadu: कुवैत में एक भारतीय की गोली मारकर हत्या, आरोपी के लिए मृतक की पत्नी ने मांगी यह सजा

Tue, 13 Sep 2022 11:10 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 13 Sep 2022 11:10 PM IST
सार

तमिलनाडु निवासी आर मुथुकुमारन तीन सितंबर को कुवैत में नौकरी करने के लिए गए थे। वहां पहुंचने के चार दिनों के बाद ही उन्हें प्रताड़ित किए जाने लगा और गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
man from Kuthanallur district of Tamil Nadu was shot dead in Kuwait
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

तमिलनाडु के कूथानाल्लूर जिले के एक व्यक्ति की कुवैत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को हत्या के विरोध में परिजनों ने कूथनाल्लूर जिले में विरोध प्रदर्शन किया। भारत से परिजनों ने हत्यारे को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु निवासी आर मुथुकुमारन तीन सितंबर को कुवैत में नौकरी करने के लिए गए थे। वहां पहुंचने के चार दिनों के बाद ही उन्हें प्रताड़ित किए जाने लगा और गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी पत्नी विद्या ने कहा कि कुवैत में उन्हें एक चरवाहे के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया गया। 
विज्ञापन


साथ ही उन्हें भोजन, पानी और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं से वंचित किया गया। उनकी पत्नी ने बताया कि जमीन पर सोने के लिए मजबूर किया गया। सात सितंबर के बाद पत्नी विद्या की उनसे मोबाइल पर बातचीत नहीं हुई। मृतक की पत्नी ने बताया कि इससे पहले उनसे फोन पर दो बार बातचीत हुई थी। आर मुथुकुमारन ने फोन पर बातचीत के दौरान उनसे वापस देश लौटने की बात कही और भारतीय दूतावास में संपर्क करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्या ने संवाददाताओं से कहा, उनकी मौत को लेकर अभी तक कुवैत से उनकी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और मदद की गुहार लगाई है। महिला ने अपने रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ मिलकर जिले के अधिकारियों से उनके पार्थिव शव को घर लाने की गुहार लगाई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed