फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man from Gujarat falling to death while trying to enter US illegallyTwo traffickers held

Gujarat: अमेरिका में अवैध रूप से घुसने के दौरान युवक की मौत मामले में दो गिरफ्तार, मानव तस्करी का आरोप

Sun, 26 Feb 2023 12:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मेक्सिको
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मेक्सिको Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 12:43 AM IST
सार

गुजरात पुलिस ने 21 दिसंबर, 2022 को यूएस-मेक्सिको सीमा, जिसे ट्रम्प वॉल भी कहा जाता है, पर दीवार लांघकर अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए यादव की मौत के बाद एक जांच शुरू की। घटना में उसकी पत्नी और तीन वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Man from Gujarat falling to death while trying to enter US illegallyTwo traffickers held
गुजरात पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

मेक्सिको से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के प्रयास में सीमा की दीवार लांघने के दौरान एक भारतीय नागरिक की मौत के दो महीने बाद गुजरात पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक अहमदाबाद और अन्य गांधीनगर से हैं और उनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है। इन सात लोगों ने बृजकुमार यादव और उनके परिवार से पैसा निकालने के लिए उन्हें, उनकी पत्नी पूजा और बेटे तन्मय को अवैध रूप से अमेरिका भेजने की कोशिश की। आरोपियों ने उन्हें अमेरिका में प्रवेश करने में शामिल जोखिमों के बारे में सूचित नहीं किया था। 
विज्ञापन


गुजरात पुलिस ने 21 दिसंबर, 2022 को यूएस-मेक्सिको सीमा, जिसे ट्रम्प वॉल भी कहा जाता है, पर दीवार लांघकर अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए यादव की मौत के बाद एक जांच शुरू की। घटना में उसकी पत्नी और तीन वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उत्तर प्रदेश के रहने वाले यादव और उनका परिवार गांधीनगर जिले के कलोल तालुका में रहता था। अमेरिकी मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि परिवार के तीनों सदस्य काफी ऊंचाई से गिरे हैं। यादव की पत्नी दीवार के अमेरिकी हिस्से में गिर गईं, जबकि उनका बेटा मेक्सिको की तरफ गिर गया।
विज्ञापन


यादव की मौत के बाद कलोल तालुका पुलिस थाने में मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। जनवरी 2022 में, कलोल तहसील के डिंगुचा गांव के एक परिवार के चार सदस्यों की अमेरिका-कनाडा सीमा पर अत्यधिक ठंड के कारण अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए मृत्यु हो गई थी। मार्च 2022 में, कनाडा की सीमा के करीब सेंट रेजिस नदी में नाव डूबने के बाद अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने गुजरात के छह युवकों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने दावा किया कि वे अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed