{"_id":"616436028ebc3ea6622bb74b","slug":"man-died-after-being-hit-by-a-car-of-telangana-assembly-speaker-convoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: सड़क पार कर रहे मजदूर को विधानसभा अध्यक्ष के काफिले की कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: सड़क पार कर रहे मजदूर को विधानसभा अध्यक्ष के काफिले की कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत
Mon, 11 Oct 2021 06:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 11 Oct 2021 06:32 PM IST
सार
एक कार्यक्रम में शामिल होने हैदराबाद से बांसवाड़ा जा रहे तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर के काफिले में शामिल एक कार से टकराकर एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवा रेड्डी के काफिले में शामिल एक गाड़ी से टकराकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष एक आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने हैदराबाद से बांसवाड़ा जा रहे थे। मेडक जिले में सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति उनके काफिले की एक कार से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि एक मजदूर सड़क पार कर रहा था जब काफिले में पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर अध्यक्ष ने व्यक्ति के इलाज का निर्देश दिया, लेकिन पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना में वाहन चालक (एक हेड कॉन्स्टेबल) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन