{"_id":"58cb68a54f1c1b285a329fff","slug":"man-climbs-on-mobile-tower-for-demanding-yogi-adityanath-new-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर पर चढ़कर चिल्लाने लगा युवक, महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाओ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टावर पर चढ़कर चिल्लाने लगा युवक, महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाओ
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी है। वहीं लोग अपने पसंद के नेता को ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते हुए देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और सांसद महंत आदित्यनाथ का नाम चर्चा में है।
विज्ञापन
इस बीच पूर्वांचल के कई जिलों से महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। लेकिन हद तो तब हो गई जब गोंडा में एक समर्थक ने महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए 200 फीट ऊंचे टावर पर ही चढ़ गया। प्रिंस नाम का ये समर्थक सिंधौटी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रिंस टावर के गार्ड को पहले से जानता था। उसने खाने का कुछ सामान मंगाने के बहाने गार्ड को भेज दिया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते ही वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि महंत आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए। लोगों ने उसे उतरने के लिए कहा मगर वो नहीं माना तो पुलिस को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। प्रिंस ने मीडिया को बताया कि उसे आश्वासन दिया गया है कि उसकी मांग को गवर्नर तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि शनिवार(18 मार्च 2017) को ये तय हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा।