{"_id":"571955144f1c1bcf4f8b4fdf","slug":"man-changed-his-religion-for-arms-licence","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र लाइसेंस के लिए मुस्लिम से हिंदू बना युवक, अब मिल रही धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शस्त्र लाइसेंस के लिए मुस्लिम से हिंदू बना युवक, अब मिल रही धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:03 AM IST
सार
- मुस्लिम धर्म कबूल कर वरना परिवार समेत किरठल छोड़
- फुरकान से फूल सिंह बने युवक पर बनाया जा रहा है दबाव
- गांव में महापंचायत की तैयारी में जुटे लोग
विज्ञापन
इस्लाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शस्त्र लाइसेंस के लिए धर्म परिवर्तन कर फुरकान से फूल सिंह बने युवक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फूल सिंह पर मुस्लिम समाज के लोगों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। फूल सिंह का आरोप है लोगों ने उसे धमकी दी है कि वह वापस मुस्लिम धर्म कबूल कर ले, वरना पूरे परिवार समेत किरठल गांव छोड़ दे। आरोपी लोग गांव में महापंचायत की तैयारी में जुटे हैं।
किरठल गांव का फुरकान 2010 से शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए अफसरों के कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। उसका इरादा लाइसेंसी शस्त्र के आधार पर गार्ड की नौकरी करना है। लाइसेंस नहीं बनने पर उसने कलक्ट्रेट में मंगलवार को एसडीएम के सामने धर्म परिवर्तन कर लिया था और वह फुरकान से फूल सिंह बन गया था। इसके बाद भी अफसरों ने उसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
दूसरी तरफ धर्म परिवर्तन करने से मुस्लिम समाज के लोग फूल सिंह के खिलाफ खड़े हो गए। उसके घर पर पहुंचकर कई लोगों ने उस पर दबाव बनाया। फूल सिंह का कहना है गांव में बृहस्पतिवार को वह रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे धमकी दी कि गांव में रहना है तो वापस मुस्लिम धर्म कबूल कर ले, वरना पूरे परिवार के साथ गांव छोड़कर चला जा।
विज्ञापन
आरोपियों का इरादा गांव में महापंचायत कर उसे परिवार समेत गांव से निकालने का है। उसने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की जाएगी। इस बारे में रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहाकि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।
आज हाईकोर्ट पहुंचेगा फूल सिंह
फूल सिंह ने शस्त्र लाइसेंस संबंधी सभी औपचारिकता पूरी कर रखी हैं। इसके बावजूद अफसर लाइसेंस नहीं बना रहे हैं। शुक्रवार (आज) हाईकोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी।