{"_id":"5de61db28ebc3e54cb575e37","slug":"man-came-in-front-of-rajnath-singh-convoy-wanted-to-meet-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह के काफिले में घुसा व्यक्ति, पीएम मोदी से मिलने की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह के काफिले में घुसा व्यक्ति, पीएम मोदी से मिलने की मांग की
Tue, 03 Dec 2019 02:07 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह के काफिले के सामने पहुंचा शख्स
- फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुक्षा में एक बड़ी खामी सामने आई है। दिल्ली में संसद के पास उनके काफिले के सामने एक व्यक्ति आ गया। उसने दावा किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता है। उसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिस समय यह घटना घटी उस वक्त प्रधानमंत्री दिल्ली में नहीं थे।
विज्ञापन
#WATCH Delhi: A man came in front of Defence Minister Rajnath Singh's convoy near Parliament, today. He claimed that he wanted to meet Prime Minister Narendra Modi. He was later detained by the police. pic.twitter.com/yunm3vsVzr
— ANI (@ANI) December 3, 2019
विज्ञापन
एक व्यक्ति रक्षा मंत्री के काफिले के सामने आ गया और कहने लगा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहता है। सुरक्षा बल उसे घटनास्थल से लेकर चले गए और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि प्रधानमंत्री इस समय झारखंड में हैं जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। झारखंड में पांच चरणों में चुनाव होना है। जिसमें से एक चरण का मतदान संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन