{"_id":"5cd7a936bdec2207826dcf68","slug":"man-arrested-in-bengaluru-for-not-standing-during-national-anthem","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवेंजर्स देखने आया एनआरआई राष्ट्रगान के दौरान बैठा रहा, फिर हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एवेंजर्स देखने आया एनआरआई राष्ट्रगान के दौरान बैठा रहा, फिर हुआ गिरफ्तार
Sun, 12 May 2019 10:39 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 12 May 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बंगलूरू के एक थियेटर में एवेंजर्स देखने आए एक एनआरआई व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म देखने आया एनआरआई राष्ट्रगान के दौरान बैठा रहा, उससे एक व्यक्ति ने खड़े होने को भी कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पुलिस का कहना है कि ये घटना बंगलूरू के मेघरथ रोड स्थित गरुड़ मॉल के मल्टीप्लेक्स की है। मामले में अशोक नगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान जितिन चंद के तौर पर हुई है, जो कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से आया है।
मामले की जांच में सामने आया कि जितिन दस मई को फिल्म देखने आया था। फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान हुआ, लेकिन वो खड़ा नहीं हुआ। उसका बगल की सीट पर बैठे सुरेश कुमार से भी विवाद हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस का कहना है कि राष्ट्रगान के दौरान खड़ा होना जरूरी है, लेकिन उसका अपमान करना गलत है।
जब दोनों व्यक्तियों की बहस बढ़ने लगी तो थियेटर में मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर जाने को कहा। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान जितिन ने सुरेश को अपशब्द भी कहे।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जितिन को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कुछ देर बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी जितिन ने अपनी बात सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। जिसमें उसने मल्टीप्लेक्स प्रबंधन पर उसका बचाव ना करने का आरोप लगाया है।