फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man arrested for making fake calls about bomb in Mumbai Zaveri Bazar area

Mumbai: प्रेमिका से हुआ विवाद तो नाराज प्रेमी ने पुलिस कंट्रोलरूम में दी बम की फर्जी सूचना, जानें फिर क्या हुआ

Mon, 19 Sep 2022 07:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 19 Sep 2022 07:16 PM IST
सार

मुंबई के चहल-पहल वाले झावेरी बाजार इलाके में बम के बारे में फर्जी कॉल करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (आपराधिक धमकी), 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
man arrested for making fake calls about bomb in Mumbai Zaveri Bazar area
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई पुलिस ने बम के बारे में फर्जी फोन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 24 साल के आरोपी दिनेश सुतार ने मुंबई के चहल-पहल वाले झावेरी बाजार इलाके में बम के बारे में फोन करके फर्जी सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में छान-बीन करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि उसका अपनी प्रेमिका से विवाद हुआ था। जिसके कारण वह नाराज था। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिनेश सुतार दक्षिण मुंबई के कालबादेवी रोड का निवासी है। उसने रविवार सुबह कथित तौर पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके अहमदनगर जिले के जामखेड़ में रखे बम के बारे में जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद उसने दोबारा कंट्रोलरूम में फोन करके बताया कि जावेरी बाजार इलाके में भी एक बम रखा गया है। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता झावेरी बाजार इलाके में पहुंचा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतर्कता दिखाते हुए गली को मिनटों में खाली करा लिया गया और वहां मौजूद लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा गया। इसके साथ ही पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को भी इस फोन के बारे में सूचित किया। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कॉल करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन नंबर को ट्रेस करके आरोपी का पता लगाया और लोकमान्य तिलक मार्ग थाने के पुलिसकर्मियों ने आरोपी को बम की लोकेशन जानने के बहाने बुलाया और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (आपराधिक धमकी), 505 (1) (बी) (अफवाह वाली कोई बयान या रिपोर्ट बनाना, प्रकाशित करना या प्रसारित करना) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी दिनेश सुतार मूल रूप से सोलापुर जिले के संगोला के रहने वाला है। वह करीबन 10 दिन पहले अपने रिश्तेदारों से विवाद के बाद मुंबई आया था और यहां कालबादेवी में रह रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed