फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamtas letter to PM: Indecision accusations for setting up oxygen plant in Bengal

बंगाल में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण और पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर ममता का केंद्र पर हमला

Fri, 14 May 2021 05:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 14 May 2021 05:52 PM IST
सार

तीसरी बार सीएम बनीं ममता बनर्जी ने फिर तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने पीएम को पत्र लिखकर अनिर्णय का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
Mamtas letter to PM: Indecision accusations for setting up oxygen plant in Bengal
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में पीएसए यानी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना में देरी का आरोप लगाया। पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर भी ममता ने केंद्र पर निशाना साधा 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें राज्य में 70 प्लांट लगने की जानकारी दी गई थी। अब कहा जा रहा है कि प्रथम चरण में सिर्फ चार लगेंगे। बाकी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ममता ने आगे लिखा कि दिल्ली के अनिर्णय की वजह से राज्य की एजेंसियों द्वारा पीएसए प्लांट लगाने की पूरक योजना पर भी काम नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन

 


ममता बोलीं-टालमटोल के बाद मिली किस्त, बकाये के लिए लड़ाई जारी रखूंगी
पश्चिम बंगाल के किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की राशि पहली बार मिली। बंगाल के 21.79 लाख किसानों में से करीब 14.91 लाख किसानों ने पोर्टल में पंजीकरण कराया था।  इनमें से 7.03 लाख किसानों को राशि मिली। इनके खाते में सीधे पहली किस्त 2000 रुपये डाले गए। हालांकि, सीएम ममता बनर्जी ने किसानों को पत्र लिखकर कहा कि बंगाल के किसानों को बकाया 18000 रुपये मिलने चाहिए थे, लेकिन वे नहीं मिले। मैं किसानों के हितों के लिए लड़ाई जारी रखूंगी।


ममता ने बंगाल के किसानों को लिखे पत्र में कहा है कि काफी टालमटोल के बाद पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बंगाल के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने जारी की। राज्य सरकार पहले ही किसानों को कृषक बंधु के तहत राशि दे रही है। राज्य सरकार लगातार केंद्र से किसान सम्मान निधि योजना बंगाल में लागू करने की मांग कर रही थी, लेकिन पहली बार यह राशि दी गई है, लेकिन 18000 रुपये नहीं दिए गए है। इसके लिए लगातार मांग करते रहेंगे और लड़ाई जारी रहेगी। वहीं, राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि बंगाल के किसानों को बकाया नहीं मिला। पीएम चुनाव में किया गया अपना वादा पूरा करने में विफल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed