फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta Banerjee will go to America, who becomes the first Chief Minister to congratulate Joe Biden

ममता बनर्जी जाएंगी अमेरिका, जो बाइडन को सबसे पहले बधाई देने वाली मुख्यमंत्री बनी

Tue, 10 Nov 2020 03:34 AM IST
देव कश्यप शरद गुप्ता, नई दिल्ली।
शरद गुप्ता, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Nov 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee will go to America, who becomes the first Chief Minister to congratulate Joe Biden
ममता बनर्जी - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ठीक बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अमेरिका का रुख करेंगी। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को सबसे पहले बधाई देने वाली मुख्यमंत्री वे ही थीं।

विज्ञापन


उन्हें अमेरिका आने का निमंत्रण कुछ व्यापारी संगठनों, बौद्धिक संगठनों और अमेरिकी थिंक टैंकों ने दिया है। इसीलिए ममता ने अमेरिका जाने का फैसला किया है यदि वे तीसरी बार भी निर्वाचित होती हैं तो।
विज्ञापन



इससे पहले भी उन्हें अमेरिका जाने के कई बार निमंत्रण मिले। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति रहते उन्होंने अमेरिका यात्रा से साफ इनकार कर दिया। ममता के करीबी सूत्रों के अनुसार, वे डोनाल्ड ट्रंप को घोर दक्षिणपंथी नीतियों की वजह से उन्हें नापसंद करती थीं। इनमें उनकी आव्रजन नीति, एच-1बी वीजा की संख्या घटाना, शरणार्थियों के प्रवेश पर रोक, श्वेत लोगों का पक्ष लेना और सबसे महत्वपूर्ण, उनका मुस्लिम विरोध था। चूंकि जो बाइडेन इन सभी नीतियों का विरोध करते हैं इसीलिए जैसे ही पेनसिल्वेनिया राज्य के नतीजे आए, ममता ने रात में ही फोन कर जो बाइडेन को राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटिकन, ब्रिटेन को हां, अमेरिका को ना
ऐसा नहीं कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने विदेश यात्राएं नहीं की। पिछले 4 सालों के दौरान ही वे ब्रिटेन और वेटिकन की यात्रा पर गई, लेकिन अमेरिका जाने से लगातार इनकार करती रहीं।

निशाना है विधानसभा चुनाव
ऐसा कर ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक और अमेरिका-विरोधी मतदाताओं को लुभाना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed