{"_id":"5e1596508ebc3e87c67ed245","slug":"mamta-banerjee-target-on-bharat-bandh-cpi-cpm-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद पर बोलीं ममता- जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं, वे कर रहे हैं बंद का आह्वान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बंद पर बोलीं ममता- जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं, वे कर रहे हैं बंद का आह्वान
Wed, 08 Jan 2020 02:14 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : Twitter
वामदलों और कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं है, वे बंद जैसी सस्ती राजनीति करके यहां की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि वह बंद के मकसद का समर्थन करती हैं, लेकिन उनकी पार्टी और सरकार किसी भी तरह के बंद के विरोध में हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि सीपीआईएम की कोई विचारधारा नहीं है। रेलवे पटरियों पर बम लगाना 'गुंडागर्दी' है। आंदोलन के नाम पर यात्रियों की पिटाई की जा रही है और पथराव किया जा रहा है। यह 'दादागिरी' है, आंदोलन नहीं। मैं इसकी निंदा करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि बंद केंद्र की आर्थिक नीतियों, संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के विरोध में बुलाया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम बंगाल में किसी तरह के बंद की इजाजत नहीं देंगे।’ बनर्जी ने कहा कि वे सीएए या एनआरसी के खिलाफ किसी बड़े आंदोलन से नहीं जुड़े हैं, न बंगाल में और न ही देश में कहीं और।
विज्ञापन