फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta Banerjee is not agree to project rahul gandhi as PM Candidate

राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने पर ममता को ऐतराज, कहा- 2019 में लोगों के लिए बनाएंगे सरकार

Sun, 29 Jul 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 29 Jul 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee is not agree to project rahul gandhi as PM Candidate
ममता बनर्जी

कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 2019 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था। इसपर महागठबंधन के नेता कुछ दिनों तक खामोश थे। अब राहुल के नाम के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई है। शुक्रवार रात को कोलकाता में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ममता ने बताया कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए बन रहे महागठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम फिलहाल तय नहीं किया जाना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो इससे क्षेत्रीय पार्टियों की एकता पर असर पड़ेगा। भाजपा के खिलाफ सभी क्षेत्रीय पार्टियों को एक साथ आना चाहिए और देश के हित में कुर्बानी देनी चाहिए। हमें लोगों के लिए लड़ाई लड़नी है। 2019 में हम लोगों की, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन


राजस्थान सरकार में मंत्री डॉक्टर जसवंत सिंह का कहना है कि ममता की मानसिक स्थिति सही नहीं है। इससे बेशर्म बयान ममता का क्या होगा कि उन्होंने कहा कि जितने हिंदू संगठन हैं, वह उग्रवादी हैं। उन्हें हिंदू धर्म से इतनी परेशानी है तो वह हिंदू धर्म छोड़ दें। कुछ दिनों पहले ममता ने भीड़ हिंसा को लेकर कहा था कि भाजपा नेता गाय के नाम पर देश को हिंदू तालिबान बना रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में दक्षिण चौबीस परगना जिले में एक और भाजपा कार्यकर्ता की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed