{"_id":"570e8cfd4f1c1bba5d4a6b5f","slug":"mamta-banerjee-has-done-facebook-chat-with-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ममता ने किया फेसबुक पर लाइव चैट, तीन सौ से अधिक लोगों ने पूछे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम ममता ने किया फेसबुक पर लाइव चैट, तीन सौ से अधिक लोगों ने पूछे सवाल
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता।
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य के खासकर युवा वोटरों से जुड़ने के लिए फेसबुक पर उनके साथ सीधी बातचीत (लाइव चैट) की। इस दौरान राज्य और देश के विभिन्न इलाकों से तीन सौ ज्यादा लोगों ने ममता से सवाल पूछे। इनमें राज्य की अगली सरकार, चुनावी नतीजों और बेरोजगारी, सूचना तकनीक के विकास और एक खास तबके यानी अल्पसंख्यकों के हित में किए गए कामकाज के बारे में सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
कई लोगों ने ममता से उनकी भावी योजना के बारे में भी सवाल किया। यह पहला मौका है जब विधानसभा चुनावों के दौरान किसी मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर लाइव चैट किया हो। इस लिहाज से ममता ने एक नया रिकार्ड भी बनाया। एक युवक शेखर अजहर ने ममता से सवाल किया कि फेसबुक पर चैट चुनावी रैलियों से कितना अलग है ? इस पर ममता ने कहा यह रैली से अलग है। मुझे यह बेहद पसंद है। उनका कहना था कि वे लोगों से बात करना और उनकी बातें सुनना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार समय की कमी के चलते ऐसा नहीं कर पातीं।
विज्ञापन