{"_id":"5c3374c9bdec225706706cb6","slug":"mamta-banerjee-government-raises-the-retirement-age-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी सरकार ने बढ़ाई शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की उम्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी सरकार ने बढ़ाई शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की उम्र
Mon, 07 Jan 2019 09:18 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 07 Jan 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल सरकार ने शिक्षकों और कुलपतियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ा दी है। अब शिक्षक 62 की जगह 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे। कुलपतियों के मामले में यह उम्र सीमा मौजूदा 65 से बढ़ा कर 70 साल कर दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यहां कलकत्ता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सरकार के इस फैसले का एलान किया। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकारी अधिसूचना शीघ्र जारी कर दी जाएगी। ममता ने कहा कि उम्र बढ़ने पर अनुभव की वजह से शिक्षक और कुलपति बेहतर काम करते हैं।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र क्रमश: तीन व पांच साल बढ़ाने का फैसला किया है। ध्यान रहे कि बीते साल दुर्गापूजा से पहले सरकार ने नर्सों की सेवानिवृत्ति की उम्र भी दो साल बढ़ा कर 62 साल कर दी थी।
विज्ञापन