फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata says that Bengal flood situation: 10,000 people rescued, officials sent to affected areas

Sikkim Flash Flood: तीस्ता नदी में बाढ़ को लेकर पश्चिम बंगाल अलर्ट पर, 10 हजार लोगों को किया गया रेस्क्यू

Wed, 04 Oct 2023 08:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 08:28 PM IST
सार

तीस्ता नदी में बाढ़ की स्थिति होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चौबीस घंटे घर से स्थिति पर नजर रख रही हूं। प्रभावित 10 हजार लोगों को अबतक रेस्क्यू किया गया है।

विज्ञापन
Mamata says that  Bengal flood situation: 10,000 people rescued, officials sent to affected areas
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में बाढ़ जैसे स्थिति पर सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 10 हजार लोगों का रेस्क्यू जा चुका है। रेस्क्यू किए गए लोगों को 9 जिलों में लगाए गए 190 राहत शिविरों में रखा गया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता बैराज क्षेत्र के पास मिले तीन अज्ञात शव सिक्किम के पीड़ितों के हो सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं चौबीस घंटे घर से स्थिति पर नजर रख रही हूं। इस दौरान राज्य सरकार के कई अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


बैठक में स्थिति का जायजा लेते हुए ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को एक टीम पश्चिम बंगाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजने को कहा है।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि राज्य के उत्तरी भाग में कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार जिलों में कुल मिलाकर 5,800 लोगों को निकाला गया, जबकि दक्षिण में हावड़ा, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुरा जिलों में 5,018 अन्य लोगों को बचाया गया।  दक्षिण 24 परगना जिले, सुंदरबन और सागर द्वीप के कुछ हिस्से भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम की राजधानी गंगटोक और उत्तरी पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी को जोड़ने वाला NH-10 लिखुवीर-सेतीझोरा  के पास पूरी तरह से बह गया है। पश्चिम बंगाल का उत्तरी भाग सिक्किम के साथ सीमा साझा करता है, जहां दिन की शुरुआत में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed