फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata reshuffles ministry removes Babul Supriyo from tourism department, gives him IT and renewable energy

West Bengal: ममता मंत्रिमंडल में फेरबदल; छह मंत्रियों का विभाग बदला, बाबुल सुप्रियो का कद घटा

Mon, 11 Sep 2023 05:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Sep 2023 05:26 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई तो उनकी पार्टी के लोग राजघाट पर प्रार्थना करेंगे।

विज्ञापन
Mamata reshuffles ministry removes Babul Supriyo from tourism department, gives him IT and renewable energy
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्पेन और दुबई जाने से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे। मंगलवार को विदेश यात्रा से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। मुख्यमंत्री ने छह मंत्रियों के विभागों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 

विज्ञापन


फेरबदल में गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो का कद घटा है, जबकि वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की अहमियत बढ़ गई है। बाबुल से पर्यटन विभाग छीन कर इंद्रनील सेन को दे दिया है। इंद्रनील पूर्व में पर्यटन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे। वन के साथ सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक पुनर्निर्माण कार्यालयों में से एक ज्योतिप्रियो को दिया गया है।
विज्ञापन


फेरबदल के बाद अब बाबुल के पास आइटी और इलेक्ट्रानिक्स के अलावे पर्यटन की जगह हरित ऊर्जा विभाग रहेगा। वहीं इंद्रनील सूचना एवं संस्कृति विभाग के राज्य मंत्री थे और साथ में पहले की तरह अब वे पर्यटन विभाग की स्वतंत्र जिम्मेदारी भी संभालेंगे। प्रदीप मजूमदार के पास पंचायत विभाग था। मंत्रिमंडल में प्रदीप की अहमियत बढ़ गई है। उन्हें सहकारिता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी अरूप राय से लेकर दे दी गई है। खाद्य प्रसंस्करण व बागवानी विभाग अरूप राय को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर दिनाजपुर के विधायक गोलाम रब्बानी जिनके पास खाद्य प्रसंस्करण था, उन्हें पर्यावरण विभाग दिया गया है। राज्य सचिवालय से अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई है कि मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मार्च में भी ममता ने अपने सहयोगी मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया था।

इससे पहले ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई तो उनकी पार्टी के लोग राजघाट पर प्रार्थना करेंगे। ममता ने कहा कि केंद्र को बंगाल की बकाया मनरेगा राशि जारी करनी चाहिए, यह बेहद गरीब लोगों को दी जानी है।

उन्होंने भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भेजे गए समन की भी निंदा की और इसे एक युवा नेता को डराने-धमकाने की कोशिश बताया। अपनी विदेश यात्रा पर ममता ने कहा कि मैं 5 साल बाद विदेश जा रही हूं। पहले विदेश यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी, जबकि मेरे पास कई निमंत्रण थे। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी भी बदले की राजनीति से प्रेरित प्रतीत होती है।


13 सितंबर को ईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक
अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को बताया कि वह केंद्रीय एजेंसी के समन पर 13 सितंबर को ईडी के सामने पेश होंगे। उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए 13 सितंबर को पेश होने के लिए नोटिस दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed