फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata meets BJP MP 'Ananta Maharaj' in Cooch Behar

West Bengal: ममता की BJP सांसद अनंत महाराज से मुलाकात, करीब आधे घंटे चली बैठक; सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

Tue, 18 Jun 2024 03:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 18 Jun 2024 03:30 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजबंशी समुदाय के नेता अनंत महाराज से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बैठक 35 मिनट तक चली।

विज्ञापन
Mamata meets BJP MP 'Ananta Maharaj' in Cooch Behar
ममता बनर्जी, अनंत महाराज - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद अनंत महाराज उर्फ नागेन रॉय से उनके कूचबिहार स्थित आवास पर मुलाकात की। रॉय ने चकचका पैलेस पर पारंपरिक दुपट्टे और पान पत्ते के साथ स्वागत किया। वह राजबंशी समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। सियासी रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही बैठक करीब 35 मिनट तक चली। 

विज्ञापन


रॉय के आवास पर पहुंचने से पहले ममता बनर्जी ने जिला मुख्यालय शहर में मदन मोहन मंदिर में पूजा-अर्चना की। बनर्जी सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एव अस्पताल का दौरा करने के बाद सोमवार शाम कूचबिहार पहुंचीं, जहां उन्होंने  कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। 
विज्ञापन

 

कूचबिहार लोकसभा सीट पर हालिया आम चुनाव में निसिथ प्रमाणिक ने भाजपा उम्मीदवार को करीब 40 हजार मतों से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों के बाद से इस तरह की अटकले सामने आई हैं कि क्या रॉय के क्षेत्र में राजबंशी समुदाय के सदस्यों के एक वर्ग के प्रभाव को देखते हुए नए सियासी समीकरण बन रहे हैं। 


हालांकि, प्रदेश भाजपा ने अब तक इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे पार्टी की बैचेनी बढ़ने की संभावना है। बैठक को लेकर उत्साहित रॉय ने कहा कि देखते हैं कि भविष्य में क्या होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed